ईरान की मांद में घुसकर अमेरिका का हैरतअंगेज रेस्क्यू ऑपरेशन, ड्रोन बोट ने मौत के मुंह से निकाले अपाचे पायलट

0

तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिकी नौसेना के एक मानवरहित ड्रोन बोट ने ओमान के तट के पास क्रैश हुए अमेरिकी सेना के AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर के दो क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया है। सैन्य इतिहास में यह पहली बार है जब किसी बिना चालक दल वाली समुद्री नाव का उपयोग किसी सर्च एंड रेस्क्यू मिशन में सैनिकों को पानी से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए किया गया है। इससे पहले भी अमेरिका ईरान में घुसकर अपने एक पायलट को बचा लिया था यानि तेहरान अमेरिकी पायलट को पकड़ने को लेकर एक बार फिर से हाथ मलता रह गया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिमोथी हॉकिन्स ने कहा ‘अमेरिकी नौसेना के एक सरफेस ड्रोन ने पानी से चालक दल के सदस्यों को ढूंढा और बचाया। अमेरिका के 5वें बेड़े की टास्क फोर्स 59 नौसेना की पहली ऑपरेशनल AI और ड्रोन टास्क फोर्स है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here