प्राइम वीडियो की मच-अवेडिट इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर ‘राख’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें सस्पेंस के साथ-साथ इमोशन्स का डबल डोज नजर आ रहा है। ये एक काल्पनिक प्रोसीजरल इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर है, जिसमें दुख, नैतिकता और मानवीय क्रूरता के अलावा इमोशन्स से भरपूर किरदार दिल और दिमाग को झकझोर देने वाले हैं।
‘राख’ 12 जून को पूरे भारत और दुनिया भर में प्राइम वीडियो पर हिंदी में प्रीमियर के लिए तैयार है। इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर, ‘राख’ का दूसरा ट्रेलर काफी सस्पेंस और क्रूरता से भरा है।










































