भारत में मोबाइल फोन चलाने का अंदाज अगले कुछ साल में पूरी तरह से बदल सकता है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जिनके हाथ में कीपैड यानी बटन वाले फोन होते हैं। इसकी जगह ले सकता है D2M फीचर फोन। खुशटेक कोरिया नाम की कंपनी का दावा है कि उसने दुनिया का पहला D2M फीचर फोन बनाया है। यह कोरिया में डिजाइन हुआ है और भारत में बनाया जा रहा है। दावा है कि इस फोन की मदद से लोग लाइव टीवी देख पाएंगे। टीवी सिग्नल कैच करने के लिए फोन में एंटीना भी लगा है।
Khush Tech Korea D2M फीचर फोन के स्पेसिफिकेशंस
- नेटवर्क सपोर्ट: यह फोन 2G और 4G (LTE) नेटवर्क को सपोर्ट करता है। लेकिन 5जी का सपोर्ट इसमें नहीं है। सिम सपोर्ट (SIM): इसमें दो नैनो सिम एकसाथ लगाए जा सकते हैं।
- बिना इंटरनेट टीवी तकनीक: इसमें ATSC 3.0 तकनीक दी गई है, जिससे बिना किसी इंटरनेट या वाई-फाई के सीधे लाइव टीवी और मुफ्त चैनल चलते हैं।
- इन-बिल्ट एंटीना: सिग्नलों को अच्छे से पकड़ने के लिए फोन में ही खींचकर बाहर निकालने वाला एंटीना दिया गया है।













































