सर्पदंश से 12 वर्षीय बालक की मौत,बैहर के गुरखारी का मामलाजिला अस्पताल में पीएम के बाद सौपा गया शव

0


पदमेश न्यूज़, बालाघाट।मौसम में बदलाव और समय-समय पर हो रही बे मौसम बारिश व कड़ी धूप के चलते बिलों में छिपे जहरीले जीव जंतु बाहर निकलकर आम जनों को नुकसान पहुँचा रहे हैं।पिछले एक सप्ताह से आए दिनों सामने आ रहे सर्पदंश के इन्हीं मामलों के बीच सर्पदंश का ताजा मामला बैहर थाना क्षेत्र के गांव गुरखारी से सामने आया है।जहां सर्पदंश के चलते 12 वर्षीय उमेश पिता मनोज उइके की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बालक को सर्पदंश से पीड़ित होने के बाद बैहर अस्पताल से रिफर पर जिला अस्पताल लाया गया था।शनिवार को मृतक की डॉ. से तहरीर मिलने के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने शव बरामद कर पीएम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मामले में शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी संबंधित थाना को भेजी जाएगी। जहां से मामले की अग्रिम जांच होगी।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान मृतक उमेश के दादा दुधासिंह मेरावी ने बताया कि घटना, शुक्रवार की है, परिवार का बड़ा बेटा उमेश अपने छोटे भाई के साथ बाड़ी में बुट्टे लगाने के लिए सफाई का काम कर रहा था। इस दौरान ही एक पतले सांप ने उसकी उंगली में काट दिया। कुछ देर बाद, वहां सूजन आने पर उमेश ने अपनी मां को सांप के काटने की जानकारी दी। जिसके बाद से बैहर अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ समय तक चले ईलाज के बाद, उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर, उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां शुक्रवार की रात, उसकी मौत हो गई। बालक उमेश की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here