Sanjay Dutt Statement Viral On India: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने शेखर सुमन के शो में देश और यहां शांति पर एक ऐसा बयान दे दिया, जिससे लोग भड़क गए हैं। संजय दत्त बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।Sanjay Dutt Statement Viral On India: अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) हाल ही में ‘शेखर टुनाइट’ शो में नजर आए। इस मौके पर संजय दत्त ने देश से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखी और इन पर चिंता भी जाहिर की। अभिनेता शेखर सुमन (Shekhar Suman) के शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनते हुए नजर आए और उन्होंने कुछ ही मिनटों में अपने मुन्नाभाई स्टाइल में अमेरिकी राष्ट्रपति को जवाब दिया। ये सब कुछ फैंस को काफी पसंद आया, लेकिन इसी शो में संजय दत्त ने देश की शांति पर कुछ ऐसा कह दिया, जिस वजह से वह खूब ट्रोल हो रहे हैं। संजय दत्त का मानना है कि इस देश में अब शांति महसूस नहीं होती।संजय दत्त का बयान
महात्मा गांधी की जयंति पर शेखर सुमन के शो का एक खास एपिसोड यूट्यूबर पर शेयर किया गया। इस एपिसोड में संजय दत्त बतौर गेस्ट आए, जो हमेशा गांधीगिरी की बातें करते हैं। इसी मौके पर संजय दत्त से शेखर सुमन ने सवाल किया कि इस देश के लिए तुम क्या कहना चाहोगे? इस सवाल के जवाब में संजय दत्त ने दावा किया कि देश में अब शांति महसूस नहीं होती। संजय दत्त ने अपने स्टाइल में देश की शांति और भाईचारे की बात करते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं। यहां शांति होनी चाहिए। मुझे अब हमारे देश में वह शांति महसूस नहीं होती। हम भारतीय बड़े दिल वाले और महमाननवाज होते हैं। हमने बहुत कुछ दिया है, और हमें हमेंशा ऐसा ही रहने चाहिए। मैं शिवजी से प्रार्थना करता हूं कि वे दिन जल्द वापस आएं।’ इसके अलावा, संजय दत्त ने ये भी बताया कि अगर वह 5 मिनट के लिए प्रधानमंत्री बन जाते हैं, तो क्या क्या करतेसंजय दत्त के बयान पर बवाल
संजय दत्त का देश के लिए ये बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है और लोग इस बयान को सुनकर भड़कर गए हैं। जहां अब तक फैंस संजय दत्त को बाबा कहकर प्यार करते थे अब वहीं लोग अभिनेता को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अब देश में संजय दत्त को शांति नहीं लगती। सही बात है। अब बम विस्फोट नहीं होते, दंगे नहीं होते। शांति के लिए क्यो लगेगा इसको। ये वही है जिसका ऊपर टाडा लगा था और इसके पिता ने अपनी सारी जान पहचान लगा दी थी इसको बचाने में। ये असली चेचरे हैं इनके।’
<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”en” dir=”ltr”>Sanjay Dutt: “Ek peace hona chahiye, I can’t feel that peace anymore in India.”
But what kind of “peace” is he talking about?










































