भटेरा रोड पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर: दो युवक गंभीर रूप से घायलदोनो युवक जिला अस्पताल में भर्ती

0


बालाघाट। नगर के समीप भटेरा रोड पर रविवार की रात हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायल युवक राकेश पिता संतोष गराडे 25 वर्ष एवं अभिषेक पिता रामबाबू यादव 27 वर्ष ग्राम बड़ी कुम्हारी बालाघाट निवासी बताए गए हैं । दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश गराडे और अभिषेक यादव ड्राइविंग का कार्य करते हैं। 21 जून रात करीब 7:45 बजे दोनों युवक मोटरसाइकिल से अपने गांव बड़ी कुम्हारी से किसी काम से बालाघाट आ रहे थे। इसी दौरान भटेरा और भटेरा चौकी के बीच बालाघाट की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक मोटरसाइकिल सहित सड़क पर घसीटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि दूसरी मोटरसाइकिल सवार को भी चोटें आई हैं।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को निजी एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया गया।जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here