Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान लगातार कनिका मान की नकल उतार रहे हैं, जिस वजह से अब वह ट्रोल हो गए। कनिका के फैंस को ये पसंद नहीं आया।Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सलमान ने बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में ट्रोलर्स, डीपफेक और एक्ट्रेसेस के बैकशॉट लेने वाले पैपराजी को लताड़ लगाते हुए नजर आए थे। इस वजह से सलमान की हर तरफ तारीफ हो रही हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने सलमान का सपोर्ट किया है, लेकिन अब अचानक ही भाईजान बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) की कंटेस्टेंट कनिका मान के फैंस के हत्थे चढ़ गए हैं। कनिका मान (Kanika Mann) के फैंस सलमान को ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें पाखंड का टैग दिया है। आइए आपको इसकी वजह बताते हैंकनिका मान के फैन ने सलमान खान को किया ट्रोल
बिग बॉस 20 में कनिका मान अपने गेम से ज्यादा हाव-भाव की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। कनिका के स्टाइल की नकल सलमान खान वीकेंड का वार में लगातार उतारते हुए नजर आते हैं। ये बात बेशक मस्ती मजाक में होती है और कनिका मान भी इस चीज का बुरा नहीं मानतीं, लेकिन कनिका मान के फैंस को सलमान खान की ये हरकत पसंद नहीं आई है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने सलमान को पांखड का टैग दिया है। लोगों का कहना है कि सलमान खान ने कटरीना कैफ के सपोर्ट में आवाज उठाई थी, जब वह बढ़ते वजह के लिए ट्रोल हो रही थीं और अब खुद सलमान खान ही कनिका मान का मजाक उड़ा रहे हैं। सलमान को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘सलमान खान कनिका को ट्रोल कर सकते हैं, लेकिन दूसरे उनकी एक्स कटरीना को ट्रोल नहीं कर सकते। यह सबसे बड़ा पाखंड है।’ इसके अलावा भी कई यूजर्स हैं, जो सलमान खान की इस हरकत से खुश नहीं है। कनिका मान के फैन ने सलमान खान को किया ट्रोल
बिग बॉस 20 में कनिका मान अपने गेम से ज्यादा हाव-भाव की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। कनिका के स्टाइल की नकल सलमान खान वीकेंड का वार में लगातार उतारते हुए नजर आते हैं। ये बात बेशक मस्ती मजाक में होती है और कनिका मान भी इस चीज का बुरा नहीं मानतीं, लेकिन कनिका मान के फैंस को सलमान खान की ये हरकत पसंद नहीं आई है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने सलमान को पांखड का टैग दिया है। लोगों का कहना है कि सलमान खान ने कटरीना कैफ के सपोर्ट में आवाज उठाई थी, जब वह बढ़ते वजह के लिए ट्रोल हो रही थीं और अब खुद सलमान खान ही कनिका मान का मजाक उड़ा रहे हैं। सलमान को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘सलमान खान कनिका को ट्रोल कर सकते हैं, लेकिन दूसरे उनकी एक्स कटरीना को ट्रोल नहीं कर सकते। यह सबसे बड़ा पाखंड है।’ इसके अलावा भी कई यूजर्स हैं, जो सलमान खान की इस हरकत से खुश नहीं है।






































