यमन में फिर भड़की जंग की आग! ताइज के बाजार पर हमले में 7 लोगों की मौत, हूतियों ने सरकारी बलों पर लगाया आरोप

0

यमन के ताइज प्रांत में बाजार पर हमले में कम से कम सात लोगों की मौत का दावा किया गया है। हूतियों ने हमले के लिए सऊदी समर्थित सरकारी बलों को जिम्मेदार ठहराया है।यमन के ताइज प्रांत में एक बाजार को निशाना बनाकर किए गए हमले में कम से कम सात लोगों की मौत और 40 लोगों के घायल होने का दावा किया गया है। ईरान समर्थित हूतियों ने इस हमले के लिए सऊदी अरब समर्थित यमनी सरकारी बलों को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, सरकारी सूत्रों का दावा है कि हमला पास स्थित हूती शिविर को निशाना बनाकर किया गया था।

बाजार पर हमले का हूतियों ने लगाया आरोप

हूती नियंत्रित सैटेलाइट न्यूज चैनल अल-मसीरा टीवी ने हमले के दौरान क्षतिग्रस्त हुए बाजार और मलबे की फुटेज प्रसारित की। हूती संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-असबाही ने बताया कि हमला ताइज के ताइजियाह जिले में माविया चौराहे के पास स्थित एक बाजार की दुकानों पर हुआ। उनके मुताबिक, हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हुई है, जबकि 40 लोग घायल हुए हैं। घायलों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने घटना से जुड़ी अन्य जानकारी नहीं दी। वहीं दूसरी ओर, यमनी सरकार से जुड़े सूत्रों ने हमले को लेकर अलग दावा किया है। उनके मुताबिक, बाजार के पास मौजूद एक हूती शिविर को निशाना बनाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here