‘100 फीसदी हो मूंग की खरीदी’, सीएम हाउस घेरने आ रहे किसानों को भोपाल से पहले रोका गया

0

भोपाल: 100 फीसदी मूंग की खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार को लेकर किसानों ने भोपाल का रुख किया है। नर्मदापुरम से चले सैकड़ों किसानों को पहले वही रोक दिया गया था। अब अन्य जगहों से भी किसान निकलने लगे हैं, उन्हें भोपाल से पहले औबेदुल्लागंज में रोक दिया गया है।

भोपाल पहुंच रहे हैं किसान

दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान क्रांति पैदल यात्रा निकाली जा रही है। भोपाल के करीब पहुंचने पर इन्हें रोक दिया गया है। इसके बाद किसान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। साथ ही उनका कहना है कि हम अपनी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटने वाले हैं। किसान भोपाल पहुंचकर सीएम हाउस घेरने की तैयारी कर रहे हैं।

27 जुलाई को चले थे किसान

किसान नर्मदापुरम से 27 जुलाई को चले थे। लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस के साथ भी नोंकझोक हुई। कई जगहों पर पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए थे। उसे किसानों ने उखाड़ फेंका है। इसके बाद किसान रात में बरखेड़ा पहुंच गए।

बुधनी में भी रोका गया

वहीं, किसान नेताओं को बुधनी में भी रोका गया है। किसान को निकलने से पहले गांवों में भी रोका जा रहा है। लेकिन किसान अपनी मांगों को लेकर भोपाल पहुंचने की तैयारी में हैं। किसान अपने साथ खाना-पीना लेकर भोपाल पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी तक किसानों से कोई बात करने नहीं पहुंचा है।

गौरतलब है कि किसानों को रोकने के लिए जगह-जगह पर बैरकेडिंग की गई है। साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसान वापस लौटने को तैयार नहीं है और भोपाल कूच करने पर अड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here