‘रामायणम्’ कास्‍ट: कौन बने हैं भगवान विष्णु? लोगों ने महेश बाबू और राजामौली की ‘वाराणसी’ से जोड़ा कनेक्शन

0

रामायणम्’ का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। हालांकि, इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स ही मिला है। जहां राम के किरदार में रणबीर कपूर पर लंकापति बनकर यश भारी पड़ गए हैं, वहीं सीता बनीं साई पल्लवी से लेकर कैकेयी के रोल में लारा दत्ता, राजा दशरथ बने अरुण गोविल और शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत सिंह की भी झलक है। लेकिन एक झलक भगवान विष्णु की भी दिखी है, जो बताते हैं कि जब-जब सृष्टि पर संकट आया, भगवान विष्णु ने अवतार लेकर उसकी रक्षा की। इसी को देख लोग जानने को उत्सुक हैं कि आखिर ‘रामायणम्’ में भगवान विष्णु का किरदार कौन निभा रहा है? इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई थ्योरी चल रही हैं।

यह पहले से ही कन्फर्म है कि ‘रामायणम्’ में रणबीर कपूर सिर्फ राम का ही नहीं, बल्कि परशुराम का भी किरदार निभाएंगे। हो सकता है कि वह भगवान विष्णु के किरदार में भी नजर आएं, क्योंकि राम और परशुराम उन्हीं का अवतार थे। पर फिर भी यूजर्स के बीच कन्फ्यूजन है कि क्या वाकई रणबीर ही भगवान विष्णु बने हैं या फिर कोई और एक्टर? इसके लिए सौरभ राज जैन से लेकर महेश बाबू के नाम ही चर्चा हो रही है।

सौरभ राज जैन बने हैं भगवान विष्णु? इस कारण हो रही चर्चा

कुछ लोगों का मानना है कि ‘रामायणम्’ में भगवान विष्णु का किरदार टीवी एक्टर सौरभ राज जैन निभा रहे हैं, जो टीवी सीरीज ‘महाभारत’में भगवान कृष्ण का किरदार निभाकर मशहूर हो गए थे। उन्होंने स्क्रीन पर भगवान विष्णु और भगवान शिव शंकर का भी किरदार निभाया है। इसी कारण लोग ‘रामायणम्’ के साथ सौरभ राज जैन का नाम जोड़ रहे हैं। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here