रणबीर पर भारी पड़े ‘रावण’ यश, इस सीन ने लूटा मजमा, पर सीता बन नहीं जमीं साई पल्लवी

0

रामायणम्’ के ट्रेलर का काफी लंबे समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, और अब जब इसे 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज किया गया, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ट्रेलर लीक होने के बावजूद इसे दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। तड़के सुबह उठकर ही लोगों ने इसे देखा और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ट्रेलर देख लोगों ने इसके विशाल सेट और VFX की तारीफ तो की है, यश को भी लंकापति के आक्रामक रूप में तारीफें मिल रही हैं, पर उनके साथ इंडियन बोलने के लहजे ने निराश किया है। लोगों का कहना है कि रावण जैसे दमदार किरदार के लिए यश की आवाज भी भारी और एकदम दमदार होनी चाहिए थी, कुछ ऐसी जिसे सुनते ही खौफ पैदा हो जाए। डायलॉग डिलीवरी और लुक्स के मामले में रणबीर उन्हें थोड़े फीके जरूर लगे हैं।

वहीं घुंघराले बालों में सीता बनीं साई पल्लवी को देख भी लोग निराश हैं। उन्हें उनके चेहरे में वो भव्यता और सौम्यता नजर नहीं आई, जो देवी सीता के रोल में थी। हालांकि, एक सीन ने सबका दिल जीत लिया है और वह है रावण के साथ गरुण का युद्ध। वहीं, फैंस का कहना है कि इस फिल्म को ऑस्कर मिलेगा। ‘रामायणम्’ का ट्रेलर देख लोग क्या कुछ बोल रहे हैं, यहां पढ़िए X रिव्यू:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here