लोकसभा और राज्यसभा में फिर हंगामा, किरेन रिजिजू ने दिया नियमों का हवाला

0

नई दिल्ली: राज्यसभा व लोकसभा में गुरुवार को भी जोरदार हंगामा हुआ। हंगामे के कारण दोनों ही सदनों की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद ही स्थगित हो गई। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

रिजिजू ने विपक्ष को दिलाई संसदीय नियमों की याद

कार्यवाही स्थगित किए जाने से पहले, राज्यसभा में हंगामे के बीच बोलते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष व नेता प्रतिपक्ष पर संसदीय नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया। राज्यसभा में हंगामे के बीच किरेन रिजिजू ने विपक्ष को नियमों की याद दिलाई। राज्यसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर तक शांति बनी रही। इस दौरान विभिन्न रिपोर्टों व पेपर सदन में रखे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here