तहसील कार्यालय में १५ अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक संपन्न

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नगर के तहसील कार्यालय स्थित सामुदायिक भवन में १५ अगस्त को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने तथा हर घर तिरंगा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जनपद अध्यक्ष श्रीमती माया उइके, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्तिकेय जायसवाल, जनपद सीईओ तथा तहसीलदार वंदना कुशराम सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिको की गरिमामयी उपस्थिति में बैठक प्रारंभ हुई। बैठक के दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। वहीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी शासकीय भवनों एवं कार्यालयों में आकर्षक प्रकाश लाइटिंग व्यवस्था करने मुख्य समारोह के साथ साथ सभी शासकीय कार्यालयों में नियमानुसार ध्वजारोहण संपन्न करने निर्देशित किया गया। इसके साथ एनसीसी, रेडक्रॉस, स्काउट.गाइड तथा विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं के द्वारा परेड की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसकी रिहर्सल तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मुख्य समारोह में पीटीए नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इन कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, मीसा बंदियों तथा प्रतिभावान नागरिकों का विशेष सम्मान किया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुँचाने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों से अपील की गई कि वे आम जनता को इस राष्ट्रीय अभियान से जुडऩे के लिए प्रेरित करें। बैठक की कार्यवाही के दौरान नगर के गणमान्य नागरिकों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे जिन पर एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल ने विचार कर आवश्यक सहमति व्यक्त की हैं की तहसील कार्यालय स्थित सामुदायिक भवन का नामकरण शहीद दशाराम फू लमारी के नाम पर करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही बीड़ी कारखाने के पास क्षतिग्रस्त हुए शहीद दशाराम फू लमारी के शिलालेख का पुननिर्माण कराने पर सहमति बनी। गांधी चौक में ध्वजारोहण आनंद ताम्रकार के द्वारा किया जाएगा। वहीं गोलबारी चौक में होने वाले ध्वजारोहण को भी शासकीय कार्यक्रम की सूची में शामिल करने का निर्णय लिया गया। स्काउट गाइड के उन ८ बच्चों को जो राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित हुए हैं तथा विभिन्न विधाओं में पारंगत मेधावी विद्यार्थियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही परेड एवं बैंड में शामिल होने वाले प्रत्येक छात्र को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक स्कूलों को जोडऩे का निर्णय लिया गया ताकि विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़े। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की जिम्मेदारी ट्रैफि क पुलिस को सौंपी गई है। बैठक के अंत में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्तिकेय जायसवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी सक्रियता और निष्ठा के साथ समय पर पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी.कर्मचारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here