शहबाज शरीफ का होगा इमरान खान जैसा ‘हश्र’! पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने चेताया, इस्लामाबाद में सियासी हलचल

0

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सीनियर पत्रकार हामिद मीर का मानना है कि आने वाले दिनों में शहबाज शरीफ सरकार को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम इमरान खान के साथ जिस तरह का बर्ताव हालिया दिनों में हुआ है, उसने पाकिस्तान के विपक्ष को एकजुट कर दिया है। इसमें बिलावल भुट्टो की पार्टी के भी शामिल होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो फिर उसी तरह से शहबाज की सरकार गिर जाएगी, जैसे 2022 में इमरान खान ने संसद में बहुमत खो दिया था।

पाकिस्तान के सबसे सीनियर पत्रकारों में शुमार और राजनीतिक टिप्पणीकार हामिद मीर ने एक न्यूज चैनल के साथ इमरान खान की सेहत और देश के राजनीतिक भविष्य पर बात की है। मीर का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिन बेहद अहम है। सोमवार, 24 अगस्त की विपक्षी दलों की बैठक और इसके बाद 27 अगस्त का मार्च शरीफ सरकार का भविष्य तर कर देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here