वैभव सूर्यवंशी दो चौके मारने के बाद गली में कैच दे बैठे, दलीप ट्रॉफी डेब्यू में नहीं चला

0

बेंगलुरु: भारतीय घरेलू क्रिकेट के नए सीजन की शुरुआत दलीप ट्रॉफी के साथ हो गई है। इस टूर्नामेंट में अलग-अलग जोन के बीच नॉकआउट मुकाबले होते हैं। पहला क्वार्टर फाइनल बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ग्राउंड-2 पर खेला जा रहा है। इसमें ईस्ट जोन की टक्कर नॉर्थ ईस्ट जोन से हो रही है। 15 साल के विस्फोटक युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा हैं और उपकप्तानी भी कर रहे हैं।

वैभव दूसरे ही ओवर में आउट हुए

वैभव सूर्यवंशी के लिए दलीप ट्रॉफी डेब्यू कुछ खास नहीं रही। वह पारी के दूसरे ही ओवर में आउट हो गए। मणिपुर के तेज गेंदबाज बिश्वोरजीत कोंथौजम के खिलाफ उन्होंने दूसरे ओवर में दो चौके मारे। एक चौका लेग साइड में गया तो दूसरा ऑफ साइड में। ओवर की आखिरी गेंद को बैकफुट पंच करने की कोशिश में वैभव टाइम नहीं कर पाए। वह बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गली में खड़े जोसेफ लालथानखुमा के हाथों में चली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here