Ankur Bhattacharjee Creates History: भारतीय पैडलर अंकुर भट्टाचार्जी ने चेक गणराज्य में आयोजित हुए डब्ल्यूटीटी फीटर ओलोमौक टूर्नामेंट में ऐतिहासिक डबल सफलता हासिल की है। उन्होंने सिंग्ल्स का खिताब जीतने के साथ-साथ डबल्स में स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया।भारतीय टबल टेनिस खिलाड़ी अंकुर भट्टाचार्जी ने चेकिया में WTT फीडर ओलोमौक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला WTT मेन्स सिंगल्स खिताब (WTT Men’s Singles Title) जीता और आकाश पाल (Aakash Pal) के साथ डबल्स का गोल्ड मेडल भी हासिल किया। दुनिया के 78वें नंबर के खिलाड़ी ने सिंगल्स फ़ाइनल में तीसरे नंबर के स्लोवेनियाई खिलाड़ी डेनी कोज़ुल को 3-1 (9-11, 11-4, 11-5, 11-6) से हराकर अपने शानदार अभियान का समापन किया। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अंकुर भट्टाचार्य ने इस तरह अपना पहला डब्ल्यूटीटी पुरुष एकल खिताब जीता और युगल वर्ग (Men’s Doubles) में स्वर्ण पदक हासिल करके दोहरी सफलता हासिल की।
इससे पहले, उन्होंने आकाश के साथ मिलकर मेन्स डबल्स फ़ाइनल में हंगरी के कसाबा एंड्रास ज़ांतोसी और पोलैंड के एलन कुल्ज़िस्की ज़ालेव्स्की को 3-1 (11-8, 4-11, 13-11, 11-9) से हराया था। सिंगल्स फ़ाइनल की शुरुआत अंकुर के लिए थोड़ी मुश्किल रही क्योंकि कोज़ुल ने पहला गेम 11-9 से जीत लिया। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी ने जल्द ही अपनी लय हासिल कर ली; उन्होंने अपने शॉट प्लेसमेंट को बेहतर किया और रैलियों पर नियंत्रण बनाते हुए अगले तीन गेम जीतकर खिताब अपने नाम किया।मेन्स डबल्स में भी अंकुर और आकाश ने शुरुआती मुश्किलों का सामना किया। दोनों ने पहला गेम 11-8 से जीता, लेकिन ज़ांतोसी और ज़ालेव्स्की ने दूसरा गेम 11-4 से जीतकर बराबरी कर ली। भारतीय जोड़ी ने कड़े मुकाबले वाले तीसरे गेम में 13-11 से जीत हासिल कर बढ़त बनाई और फिर संयम बनाए रखते हुए चौथा गेम 11-9 से जीतकर मैच अपने नाम किया।










































