Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नंदिनी उगलेगी पार्थ को गोली मारने का सच, बीवी को घर से बाहर निकालेगा करण

0

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Major Update: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में एक साथ महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि नंदिनी करण को पार्थ को गोली मारने का सच बताएगी।Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Major Update: टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। बीते कुछ दिनों पहले ही एकता कपूर के ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में तृप्ति की वापसी हुई थी, जिसने विरानी परिवार को तोड़ने की शुरुआत कर दी है। वहीं अब शो में एक पुराना राज खुलने वाला है, जिसके बाद करण और नंदिनी की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाएगी। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2′ का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने को मिला कि नंदिनी करण के सामने पार्थ को मारने का राज उगल देती है’क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2′ के इस एपिसोड के लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। वीडियो में देखने को मिला कि तुलसी नंदिनी को बताती है कि तृप्ति को मालूम है कि पार्थ को मैंने नहीं तुमने मारा था। ये सुनकर वो हैरान रह जाती है। वो करण के पास जाकर सच बता देती है। वो करण से कहती है कि पार्थ को गोली मां ने नहीं, मैंने मारी थी। नंदिनी के मुंह से ये बात सुनकर करण के पैरों तले जमीन खिसक जाती है’क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में आगे देखने को मिला कि करण पूरे परिवार के सामने नंदिनी को घर से बाहर निकालने का फैसला करता है। वहीं जब समायरा इसका कारण पूछती है तो वो बताता है कि इसने सालों पहले मेरे बेटे पार्थ को गोली मारी थी। करण कहता है कि तुमने सिर्फ पार्थ को ही नहीं बल्कि मेरी मां को भी मार दिया। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि करण के इस फैसले पर तुलसी क्या करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here