Daayra: बॉक्स ऑफिस पर नंदोई कुणाल खेमू से टकराएंगी Kareena Kapoor, क्लैश पर बोलीं- सोना हमारे घर ही आएगा.

0

Kareena Kapoor On Daayra And Vibe Clash: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर ‘दायरा’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। लेकिन 18 सितंबर को उनकी टक्कर कुणाल खेमू की ‘वाइब’ से होने वाली है।Kareena Kapoor On Daayra And Vibe Clash: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। करीना कपूर जल्द ही बॉलीवुड मूवी ‘दायरा’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में करीना कपूर डीसीपी अजूनी कोहली के रूप में नजर आएंगी। ‘दायरा’ को जंगली पिक्चर्स के बैनर तले तैयार किया गया है, वहीं मूवी में पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। फिल्म 18 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी, लेकिन इसी दिन बॉलीवुड एक्टर और करीना कपूर के नंदोई कुणाल खेमू की ‘वाइब’ भी रिलीज हो रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की टक्कर देखने को मिलेगी। लेकिन अब इस बॉलीवुड क्लैश पर करीना कपूर ने भी रिएक्शन दिया हैकरीना कपूर (Kareena Kapoor) ने ‘दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कुणाल खेमू की ‘वाइब’ संग क्लैश पर अपनी बात रखी। ‘वाइब’ संग टक्कर के सवाल पर करीना कपूर ने कहा, “कुणाल एक शानदार एक्टर हैं और इंडस्ट्री के बेस्ट एक्टर में से एक हैं। कुणाल की तरह किसी की भी कॉमिक टाइमिंग नहीं है। मुझे लगता है कि सिनेमा में दो ग्रेट फिल्मों की जगह है। ये दोनों ही बहुत जबरदस्त मूवीज हैं और मुझे मालूम है कि फिल्म बेहतरीन परफॉर्मेंस करने वाली है। दोनों ही मूवी अच्छा करेंगी और ये मजेदार होने वाला है।”करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने ‘दायरा’ को लेकर आगे कहा कि मुझे मालूम है कि ‘वाइब’ अच्छी फिल्म है, उसमें अच्छी कॉमेडी है और इसमें लोगों को कुणाल का अलग ही अवतार दिखेगा। करीना कपूर ने ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की अच्छी परफॉर्मेंस की कामना करते हुए कहा, “सोना मेरे घर पर ही आएगा तो मैं खुश हूं। दोनों मूवीज चलेंगी, तो क्यों नहीं? मैं दावे से कह सकती हूं कि दोनों ही फिल्में अच्छा प्रदर्शन करने वाली हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here