तमिलनाडु: CM विजय ने बुजुर्ग महिला को गिफ्ट किए अपने डियोर सनग्लासेस, हैरान हुए सब, महिला हुई भावुक

0

मुख्यमंत्री विजय कावेरी डेल्टा में सांबा धान की खेती और पेयजल आवश्यकताओं के लिए मेट्टूर बांध के फाटकों को खोलने और पानी छोड़ने के आधिकारिक कार्यक्रम के लिए सलेम पहुंचे थे।CM Vijay Gifts Dior Sunglasses: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का एक बेहद भावुक और दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सलेम जिले के मेट्टूर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने अपने काफिले को रोककर सड़क किनारे खड़ी एक बुजुर्ग महिला चेल्लम से मुलाकात की और अपने महंगे क्रिश्चियन डियोर चश्मा उतारकर महिला को गिफ्ट में दे दिया।

क्या है पूरा मामला?

मुख्यमंत्री विजय कावेरी डेल्टा में सांबा धान की खेती और पेयजल आवश्यकताओं के लिए मेट्टूर बांध के फाटकों को खोलने और पानी छोड़ने के आधिकारिक कार्यक्रम के लिए सलेम पहुंचे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने एक खेत के पास विश्राम लिया और वहां स्थानीय किसानों व लोगों से बातचीत की। इसी दौरान जब वे बुजुर्ग महिला चेल्लम के पास पहुंचे, तो उन्होंने अपने धूप का चश्मा उतारकर उन्हें पहना दिया। महिला मुख्यमंत्री का हाथ थामकर उनके साथ चलती हुई दिखी और मुस्कुराते हुए भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया।

बिल्कुल फिल्मों जैसे लग रहे थे— बुजुर्ग महिला

मुख्यमंत्री के इस सरप्राइज गिफ्ट से गदगद बुजुर्ग महिला चेल्लम ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा- जब वह आकर मेरे पास खड़े हुए तो मैं हैरान रह गई। मैंने उनसे कहा कि उनसे मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई, और उन्होंने मुझे अपने सनग्लासेस गिफ्ट कर दिए। वह बिल्कुल वैसे ही लग रहे थे जैसे अपनी फिल्मों में दिखते हैं।महिला ने आगे कहा कि वे इतनी खुश थीं कि उन्होंने विजय से वादा किया कि अगर कोई उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो वे उनका बचाव करेंगी। मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान बुजुर्ग महिला का हाल-चाल जाना और उनसे खाना खाने का आग्रह भी किया।

मेट्टूर बांध से छोड़ा गया पानी

आधिकारिक कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री विजय ने मेट्टूर बांध के गेट खोलकर 2026-27 सीजन की सांबा खेती के लिए कावेरी नदी में पानी छोड़ा। राज्य सरकार ने किसानों को सलाह दी है कि वे कम पानी की खपत वाली मध्यम अवधि की धान की किस्मों का चयन करें और जल संरक्षण विधियों को अपनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here