साउथ अफ्रीका के लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने नामीबिया के खिलाफ महज 52 गेंद में आतिशी शतक जड़कर एक नया कीर्तिमान बनाया। प्रीटोरियस ने अपने टी20I करियर का पहला शतक जड़ा, साथ ही T20I में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज (फुल-मेंबर टीम के खिलाड़ी) बन गए हैं। प्रीटोरियस ने 20 साल और 161 दिन की उम्र में उपलब्धि हासिल की।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के उभरते हुए युवा बल्लेबाज लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने 20 साल 161 दिन की उम्र में शतक जड़कर T20I इतिहास में सबसे युवा शतकवीर बनने का रिकॉर्ड बनाया। टी20 ट्राई सीरीज में नामीबिया के खिलाफ प्रीटोरियस ने यह कमाल किया। अब 15 साल के भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी के पास इस विश्व रिकॉर्ड को अपने नाम करने का शानदार मौका है।
साउथ अफ्रीका के लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने नामीबिया के खिलाफ महज 52 गेंद में आतिशी शतक जड़कर एक नया कीर्तिमान बनाया। प्रीटोरियस ने अपने टी20I करियर का पहला शतक जड़ा, साथ ही T20I में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज (फुल-मेंबर टीम के खिलाड़ी) बन गए हैं। प्रीटोरियस ने 20 साल और 161 दिन की उम्र में उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई (20 साल 337 दिन, साल 2019) के 7 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।
T20I में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले टॉप-10 बैटर (फुल-मेंबर टीम के खिलाड़ी)
22 साल 133 दिन – जैकब बेथेल बनाम भारत, 2026
20 साल 161 दिन – लुआन-ड्रे प्रेटोरियस बनाम नामीबिया, 2026
20 साल 337 दिन – हजरतुल्लाह जजई बनाम आयरलैंड, 2019
21 साल 279 दिन – यशस्वी जायसवाल बनाम नेपाल, 2023
21 साल 324 दिन – ब्रायन बेनेट बनाम तन्जानिया, 2025
22 साल 5 दिन – तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका, 2024
22 साल 7 दिन – तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका, 2024
22 साल 31 दिन – रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम यूएई, 2023
22 साल 105 दिन – डेवाल्ड ब्रेविस बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2025
22 साल 127 दिन – अहमद शहजाद बनाम बांग्लादेश, 2014
वैभव सूर्यवंशी के पास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
13 सितंबर से अफगानिस्तान और भारत के बीच टी20 सीरीज का आगाज होगा। इस सीरीज के दौरान वैभव सूर्यवंशी के पास प्रीटोरियस का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त करने का मौका है। वैभव फिलहाल 15 साल के हैं। वह प्रीटोरियस से पांच साल छोटे हैं। ऐसे में उनके पास साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए काफी समय है, लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए वह आगामी अफगानिस्तान सीरीज में ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।










































