Box Office Report: वीकेंड पर Hanuman Ansh ने किया 100 करोड़ का धमाका, दूसरे दिन Mirzapur ने भी छापे इतने करोड़

0

Box Office Report: सिनेमाघरों में मिर्जापुर द मूवी आ चुकी है और इसी बीच हनुमान अंश का धमाल देखने के लिए मिल रहा है। आइए आपको बताते हैं कि दोनों फिल्म ने शनिवार को कितनी कमाई की?Box Office Report: सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों के लिए ढेर सारा एंटरटेनमेंट मौजूद है। एक तरफ नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) है, जो अपनी सादगी से लोगों का ध्यान खींच रही है। दूसरी तरफ अब सिनेमाघरों में मिर्जापुर द फिल्म (Mirzapur The Movie) भी आ गई है, जिसका इंतजार बेसब्री से हो रहा था। महज 2 करोड़ के बजट में बनी हनुमान अंश कमाई के नए नए रिकॉर्ड सेट कर रही है। फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और अब ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब हो गई है, लेकिन इसी बीच मिर्जापुर भी जबरदस्त कमाई करती हुई नजर आई है। आइए आपको दोनों फिल्मों का कलेक्शन बताते हैंवीकेंड पर हनुमान अंश का धमाल

नीम करोली बाबा की बायोपिक ‘हनुमान अंश’ के शन‍िवार को रिलीज के 30 दिन पूरे हो गए हैं और इस वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। फिल्म मिर्जापुर को कांटे की टक्कर दे रही है। पहले माना जा रहा था कि मिर्जापुर के आते ही हनुमान अंश की कमाई पर गिरावट आ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। Sacnilk के मुताबिक, इस फिल्म ने शनिवार को 16.25 करोड़ की नेट कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹99.13 करोड़ हो गया है। शुक्रवार को फिल्‍म ने 10.00 करोड़ कमाए थे। रविवार तक ये फिल्म 100 करोड़ आसानी से पार कर लेगीमिर्जापुर ने किया धमाका

गुरमीत सिंह के डायरेक्‍शन में बनी इस गैंगस्‍टर-थ्र‍िलर फिल्‍म ने मिर्जापुर द मूवी ओटीटी के बाद सिनेमाघरों में भी खूब धमाका कर रही है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल समेत कई शानदार कलाकारों से सजी इस फिल्म ने 25.75 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। इसके बाद शनिवार को भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। शनिवार को दूसरे दिन मिर्जापुर द मूवी ने 32 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 57.75 हो गया है। माना जा रहा है कि ये फिल्म आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। हालांकि, फिल्म की लागत 250 करोड़ है, तो फिल्म को हिट होने के लिए तगड़ा कलेक्शन करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here