सीनेटरों के अनुसार, ये भारत-आधारित साइबर-मर्सिनरी (भाड़े के हैकर्स) समूह पिछले 15 से अधिक वर्षों से अमेरिकी नागरिकों, व्यवसायों और वकीलों को निशाना बनाकर जासूसी कर रहे हैं।Data Theft: अमेरिका के वरिष्ठ सीनेटरों के एक सर्वदलीय समूह ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से अमेरिका और उसके नागरिकों का डेटा हैक करने वाली तीन भारतीय कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सीनेटरों ने वाणिज्य विभाग से इन कंपनियों को अमरीकी तकनीक और सॉफ्टवेयर सेवाओं से पूरी तरह से ब्लैकलिस्ट करने की अपील की है। डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर रोन वायडेन (Ron Wyden), शेल्डन व्हाइटहाउस (Sheldon Whitehouse) और रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर पैट हैरिगन (Pat Harrigan) ने अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक (Howard Lutnick) को पत्र लिखकर सनकिस्ड ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड (Sunkissed Organic Pvt Ltd), बेलट्रॉक्स लिमिटेड (BellTrox Ltd) और साइबररूट लिमिटेड (CyberRoot Ltd) के खिलाफ तुरंत कदम उठाने को कहा है।
15 वर्षों से जारी हैकिंग गतिविधियां
सीनेटरों के अनुसार, ये भारत-आधारित साइबर-मर्सिनरी (भाड़े के हैकर्स) समूह पिछले 15 से अधिक वर्षों से अमेरिकी नागरिकों, व्यवसायों और वकीलों को निशाना बनाकर जासूसी कर रहे हैं। रॉयटर्स और द सिटीजन लैब (The Citizen Lab) की जांच का हवाला देते हुए पत्र में कहा गया है कि इन कंपनियों ने जारी मुकदमों और कानूनी मामलों को प्रभावित करने के लिए अमेरिका की शीर्ष लॉ फर्मों के 1,000 से अधिक वकीलों, प्राइवेट इक्विटी फर्मों और फार्मास्युटिकल कंपनियों का डेटा हैक व चोरी किया।
कतरी सरकार से संबंध
पीटीआई की खबर के मुताबिक, पत्र में दावा किया गया है कि इन समूहों ने कतर सरकार के इशारे पर काम किया। इन्होंने कतर की विश्व कप बोली का विरोध करने वाले विरोधियों और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की इंटेलिजेंस कमेटी के पूर्व रिपब्लिकन अध्यक्ष के परिवार को निशाना बनाया।मीडिया व तकनीक कंपनियों पर कानूनी दबाव
सीनेटरों का आरोप है कि इन साइबर हैकिंग कंपनियों ने अपनी कारगुजारियों को छुपाने के लिए विदेशी अदालतों का दुरुपयोग किया। इन्होंने गूगल (Google), मेटा (Meta), माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) और द न्यू यॉर्कर (The New Yorker) जैसी अमेरिकी दिग्गज कंपनियों पर मुकदमे दर्ज कराए ताकि मीडिया की खोजी रिपोर्टिंग को सेंसर किया जा सके।
ट्रंप प्रशासन से क्या मांग की गई है?
अमेरिकी सीनेटरों ने वाणिज्य विभाग के ‘ब्यूरो ऑफ इंडस्ट्री एंड सिक्योरिटी’ (BIS) से आग्रह किया है कि इन तीनों भारतीय कंपनियों—सनकिस्ड ऑर्गेनिक, बेलट्रॉक्स और साइबररूट—को अमेरिकी एंटिटी लिस्ट में शामिल किया जाए। अगर इन्हें एंटिटी लिस्ट में डाल दिया जाता है, तो इन कंपनियों की अमेरिकी सॉफ्टवेयर, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और साइबर सुरक्षा टूल तक पहुंच पूरी तरह से बंद हो जाएगी। (PT










































