Yash Thakur to Replace Harshit Rana In India T20 Squad: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज और जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय टी20 टीम में यश ठाकुर को शामिल किया गया हैभारत और अफगानिस्तान के बीच नई दिल्ली में शुरू होने वाली तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज (IND vs AFG T20I Series 2026) से ठीक पहले टीम इंडिया को तब करारा झटका लगा जब पेसर हर्षित राणा (Harshit Rana) चोट लगने के कारण सीरीज से बाहर हो गए। अब चयनकर्ताओं के सामने चुनौती थी कि वो लय में दिख रहे हर्षित की जगह किसको टीम में फिट करें। आखिरकार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफ़गानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए भारतीय टी20 टीम में हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर को शामिल किया है।
गौरतलब है कि, 7 सितंबर को एक मैच सिमुलेशन के दौरान बॉलिंग करते समय ‘रेक्टस फेमोरिस’ में खिंचाव (स्ट्रेन) आने के कारण तेज गेंदबाज हर्षित राणा टीम से बाहर हो गए थे। ये नई चोट उन कई मुश्किलों में एक और है जिनका सामना हर्षित राणा ने इस साल किया है।इस तेज गेंदबाज को शुरुआत में T20 वर्ल्ड कप से पहले घुटने में चोट लगी थी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। IPL से पहले उनकी सर्जरी हुई और वह इस बड़े T20 टूर्नामेंट में भी नहीं खेल पाए। चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद इंग्लैंड दौरे पर उनकी वापसी हुई, लेकिन T20I सीरीज के दौरान उन्हें फिर से चोट लग गई।कौन हैं यश ठाकुर?
27 साल के तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने जुलाई में जfम्बाब्वे दौरे पर अपना T20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने दो मैच खेले थे जिसमें उन्होंने चार विकेट झटके थे। ठाकुर को T20 फ़ॉर्मेट का काफ़ी अनुभव है। विदर्भ के इस तेज़ गेंदबाज़ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी के 50 मैच खेले हैं और 7.04 की शानदार इकॉनमी रेट से 81 विकेट लिए हैं। IPL में उन्होंने 22 मैच खेले हैं और 27 विकेट लिए हैं।










































