बीमारी पर वजन बढ़ने पर Dipika Kakar को लोगों ने सुनाए थे ताने, अब एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

0

Deepika Kakar On Body Shaming: दीपिका कक्कड़ ने हाल में फैंस से खास बातचीत की। इस मौके पर दीपिका ने उन लोगों को जवाब दिया है, जो उन्हें वजन बढ़ने पर ट्रोल करते हैं।Deepika Kakar On Body Shaming: दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका अपने पॉडकास्ट के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। वह अपनी लाइफ की छोटी छोटी बातों के बारे में वीडियोज में बताती हैं। दीपिका ने कई बार बताया है कि बीमारी की वजह से उन्हें लाइफ में काफी कुछ झेलना पड़ रहा है और अब एक्ट्रेस का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका ने फैंस से बात की है और उन लोगों को भी करारा जवाब दिया है, जिन्होंने वजन बढ़ने पर एक्ट्रेस को ट्रोल किया थादीपिका कक्कड़ ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे लोगों ने वजन बढ़ने पर उन्हें ट्रोल किया था। दीपिका ने बताया जब वह बीमार थीं, तो उन्हें बॉडी शेमिंग से जुड़ी बातें सुननी पड़ी थीं। उन्होंने बताया कि उस दौरान उनका वजन काफी बढ़ गया था, लेकिन वह मानसिक या शारीरिक रूप से ऐसी स्थिति में नहीं थीं कि वजन कम करना उनकी प्रायोरिटी हो। उन्होंने कहा, ‘बीमारी के दौरान मुझे बॉडी शेमिंग से जुड़ी बातें सुनने को मिलती थीं। मेरा वजन काफी बढ़ गया था, लेकिन उस समय मेरी ऐसी स्थिति नहीं थी कि मुझे वजन कम करना जरूरी लगे या मैं वजन कम कर पाऊं। मैं बस ऐसा नहीं कर पा रही दीपिका कक्कड़ ने बताई अपनी स्थिति

दीपिका कक्कड़ ने आगे कहा, “आप इसे उस समय की मेरी मानसिक स्थिति कह सकते हैं, या यह कह सकते हैं कि मैं बहुत ज्यादा खा रही थी। आप इसे कुछ भी कह सकते हैं। लेकिन मैं बस ऐसा नहीं कर पा रही थी, और मुझे इससे कोई परेशानी नहीं थीदीपिका कक्कड़ की हेल्थ

बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने अपनी हेल्थ को लेकर काफी उतार चढ़ाव का सामना किया है। दीपिका ने साल 2025 में खुलासा किया था कि उन्हें लीवर कैंसर है, जिसके इलाज के दौरान एक्ट्रेस ने काफी कुछ झेला। इसके बाद एक्ट्रेस के लिवर में दो नई सिस्ट पाई गई और अब दीपिका ने इम्यूनोथेरेपी सेशन शुरू कर दिए हैं, जिस वजह से एक्ट्रेस को समय समय पर अस्पताल जाना पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here