टेलीकॉम सेक्टर में Jio-Airtel और Vi के बीच खबलबी मची हुई है। दरअसल Jio और Airtel ने TRAI से Vi के खिलाफ शिकायत की है। दोनों कंपनियों का कहना है कि Vi उनके ग्राहकों को खींचने के लिए गैर-कानूनी और अनैतिक तरीके अपना रहा है। दोनों कंपनियों का कहना है कि जो लोग Vi के नेटवर्क से पोर्ट करना चाह रहे है, Vi उन्हें लुभावने ऑफर दे रही है। दोनों कंपनियों ने इसे TRAI के नियमों का उल्लंघन बता रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक TRAI ने शिकायतों को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू करने की पुष्टि कर दी है।
- Jio और Airtel का दावा है कि Vi दूसरे नेटवर्क के ग्राहकों को उनके नेटवर्क पर पोर्ट करने के लिए गुपचुप तरीके से खास प्लान और अनुचित सर्विस दे रही है।
- इसे लेकर पहले से ही नियम है कि कोई कंपनी किसी अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर से आने वाले ग्राहक को लुभाने के लिए अलग से विशेष टैरिफ या फायदे नहीं दे सकता।
- ऐसा करते पकड़े जाने पर जुर्माने का प्रावधान है। Airtel और Jio कहना है कि Vi इन्हीं गलत तरीकों से अपने यूजरबेस को बढ़ा रहा है










































