कोरोनावायरस के प्रभाव को देखते हुए महाराष्ट्र शासन द्वारा 15 मार्च से 21 मार्च तक नागपुर शहर को पूरी तरह लाकडाउन कर दिया गया है। दिए गए आदेश के अनुसार केवल आवश्यक सामग्री की दुकानें ही खुलेगी उसके अलावा नागपुर शहर पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा।
इस बीच नागपुर शहर तक होने वाली ट्रेनों के संचालन पूर्व की तरह होते रहेंगे इस विषय पर दूरभाष पर चर्चा के दौरान वरिष्ठ रेलवे स्टेशन प्रबंधक एचएल कुशवाहा ने बताया कि उन्हें इस तरह का कोई मेमोरेंडम नहीं मिला है, कि नागपुर शहर में लॉकडाउन है ऐसे में ट्रेन का संचालन किस तरह से होगा ऐसी स्थिति में ट्रेन का संचालन पूर्व की तरह ही होता रहेगा।
आपको बता दें कि रीवा से चलकर बालाघाट के रास्ते जाने वाली इतवारी ट्रेन और जबलपुर से चलकर बालाघाट के रास्ते नागपुर होते हुए चांदापोर्ट तक जाने वाली ट्रेन में नागपुर तक सफर करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक देखी गई है।
स्पेशल ट्रेन होने की वजह से इनके स्टापेज भी बहुत कम है। ऐसे में गोंदिया के बाद लगभग नागपुर तक कोई स्टापेज नहीं है। तो क्या कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच लोग नागपुर तक सफर करेंगे या फिर नागपुर से आने वाले लोगों लॉकडाउन के बीच सफर कर पाएंगे यह बड़ा सवाल उठ रहा है।










































