बचपन प्ले स्कूल मेंं मिठाई निर्माण प्रतियोगिता हुई आयोजित

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। दीपावली पर्व की तैयारियों और त्योहार के महत्व को बच्चों तक रोचक तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से नगर के बचपन प्ले स्कूल में २ नवंबर को मिठाई निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पालकों को बिना तेल और चूल्हे का उपयोग किए विभिन्न प्रकार की मिठाइयां तैयार करने का निर्देश दिया गया था। इसमें ९ पालकों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी पाक कला और रचनात्मकता का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान सभी पालकों ने स्कूल परिसर में ही उपलब्ध विभिन्न सामग्रियों का उपयोग कर आकर्षक एवं स्वादिष्ट मिठाइयां तैयार कीं। इसके बाद मिठाइयों को सुंदर तरीके से सजाकर निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुत किया गया। निर्णायक मंडल के द्वारा सभी प्रतिभागियों की मिठाइयों का निरीक्षण कर उनकी प्रस्तुती, रचनात्मकता एवं विशेषताओं के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया वहीं अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार दिए गए। रजनी तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों के पालकों के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें बिना तेल और चूल्हे के मिठाई तैयार करने की चुनौती दी गई थी। प्रतियोगिता में पालकों के साथ बच्चों ने भी बढ़ चढक़र उत्साह दिखाया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए बेहतरीन मिठाइयां तैयार कीं। उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व में मिठाइयों का विशेष महत्व होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बच्चों में मिठाई बनाने के प्रति रुचि विकसित करने तथा उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩे के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया है। प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करना नहीं बल्कि बच्चों एवं पालकों को सहभागिता के लिए प्रेरित करना है। इसके माध्यम से बच्चों को यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी गतिविधि में जीत हार से अधिक महत्वपूर्ण प्रयास और सहभागिता होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here