Exclusive Aasif Khan On Scout OP-Love Gill Bonding: ‘बिग बॉस 20’ से आसिफ खान का एविक्शन हो चुका है। वहीं शो से बाहर आने के बाद उन्होंने स्काउट ओपी और लव गिल की बॉन्डिंग पर चुप्पी तोड़ी है।Exclusive Aasif Khan On Scout OP-Love Gill Bonding: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ से बीते सप्ताह आसिफ खान का एविक्शन हो गया है। आसिफ खान को घर में सबसे कम वोट मिले, जिसकी वजह से उन्हें घर छोड़कर जाना पड़ा। आसिफ खान के एविक्शन से आम्रपाली दुबे, यंग डीएसए, लव गिल, कनिका मान और स्काउट ओपी भावुक नजर आए। वहीं आसिफ खान ने ‘बिग बॉस 20’ से बाहर आने के बाद स्काउट ओपी और लव गिल की बॉन्डिंग पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने टेली टॉक इंडिया संग बातचीत के दौरान बताया कि घर में उन्हें स्काउट ओपी और लव गिल का रिश्ता कैसा दिख रहा था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss Bangla: शो में इंटीमेट हुआ कपल, Liplock कर पार की सारीं हदे; वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा
आसिफ खान ने ‘बिग बॉस 20’ से बाहर आने के बाद स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते पर में बात की। उन्होंने कहा, “किसी की भी गलती नहीं है। जो भी कुछ हमने घर में देखा, एक तीसरा इंसान होने के नाते। उनका केवल भाई-बहन का ही रिश्ता था। जो बाहर से काशवी ने देखा, उसे कितनी तकलीफ हुई है, वो मुझे नहीं पता। मैंने उनके रिश्ते को एक साफ नजरिये से देखा है। मैंने काशवी को भी ये बात समझाने की कोशिश की थी, बिना ये जाने कि बाहर क्या दिख रहा है। हालांकि मैंने स्काउट से कहा था कि इस स्थिति में तुम सोलो प्लेयर की तरह बिल्कुल भी नहीं लग रहे हो।आसिफ खान ने काजी तौकीर के बारे में भी की बात
आसिफ खान ने ‘बिग बॉस 20’ से बाहर आने के बाद काजी तौकीर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि काजी तौकीर उनके लिए कभी भी मनोरंजक नहीं रहे हैं। एक्टर ने कहा, “काजी ने असवंदेनशील चीज कही और फिर तुरंत माफी भी मांग ली। मेरे लिए, सॉरी का महत्व तब होता है जब आप उसे खींचते नहीं हो। सब चीजों के बाद, अगर आप बोलोगे कि आपका वो इरादा नहीं था तो ये सही नहीं है।”






































