IND vs NZ 3rd ODI Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच हैमिल्टन में होना था। लेकिन बारिश के चलते यह मैच नहीं हो सका। बारिश की आंख-मिचोली के बीच टॉस हुआ और भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच 40-40 ओवर का कर दिया गया था, लेकिन इसके तुरंत बाद फिर बारिश आई और रुकी ही नहीं।
अंत में मैच अधिकारियों ने मैच रद्द करने की आधिकारिक घोषणा की। चौथे वनडे से भारतीय टीम में कई बदलाव दिखेंगे। कप्तान शुभमन गिल टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए जाएंगे। वहीं, श्रेयस अय्यर आखिरी दो वनडे मैच में कप्तानी करेंगे। ऐसे में ओपनिंग जोड़ी में बदलाव हो सकता है। रोहित-कोहली के अलावा टीम की प्लेइंग इलेवन में युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह
IND U19 vs UAE U19 Live Score: आर्यवीर सहवाग ने खेली 160 रन की पारी
यूएई के खिलाफ आर्यवीर सहवाग ने 168 गेंद पर 160 रन की मैराथन पारी खेली। इस पारी में आर्यवीर ने 17 चौके और 7 छक्के जड़े। सहवाग ने दूसरे विकेट के लिए विनीत के साथ 193 रन की साझेदारी की। अंडर-19 एशिया कप 2026 में आर्यवीर ने अब तक की सबसे बड़ी पारी खेली।
NOV 10, 2026 13:33 IST
IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का शतक
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ दमदार शतक जड़ दिया है। आर्यवीर ने 131 गेंद पर अपना शतक जड़ा। नेपाल के खिलाफ पहले मुकाबले में अर्धशतक जड़ा था। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ 23 रन की पारी खेली थी। अब तीसरे मुकाबले में शतक जड़ दिया है। वह पिता के नक्शे कदम से बहुत दूर हैं। क्योंकि आर्यवीर तोड़फोड़ के साथ धैर्य के साथ खेलते हैं। यूएई के खिलाफ उन्होंने धैर्य के साथ खेलते हुए अहम मुकाबले में अपनी समझ का भी परिचय दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर- IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग ने जड़ा दमदार शतक
NOV 10, 2026 11:19 IST
IND vs NZ Live Score: भारत के पास सीरीज जीतने का मौका अब भी
गेम ऑफिशियली कैंसिल कर दिया गया है । दो दिन पहले से ही मौसम इस मैच का विलेन जैसा लग रहा था और आखिरकार यह वैसा ही रहा। बारिश कुछ देर के लिए रुकी, जिससे हमें उम्मीद की एक किरण मिली, लेकिन यह बस हमारे साथ लुका-छिपी का खेल खेल रही थी। और इसलिए, सीरीज का स्कोरलाइन अभी भी 2-0 से इंडिया के फेवर में है, जिसका मतलब है कि मेहमान टीम अब सीरीज नहीं हार सकती। न्यूजीलैंड अभी भी वापसी करके बराबरी कर सकता है, लेकिन उन्हें अपने कुछ खास खिलाड़ियों के बिना ऐसा करना होगा जो अब टेस्ट टीम में शामिल होने के लिए निकलेंगे।
NOV 10, 2026 11:15 IST
IND vs NZ Live Score: मैच रद्द
अंपायरों ने हालात को ध्यान से देखा और तय किया कि आज खेल नहीं हो पाएगा। वे दोनों कप्तानों के पास गए और उन्हें अपना फैसला बताया। खिलाड़ी अब हाथ मिला रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं क्योंकि जो होना ही था वो पक्का हो गया है। ग्राउंडस्टाफ भी पोछे की स्टिक लेकर नाचते हुए खूब मस्ती कर रहे हैं।
NOV 10, 2026 11:12 IST
IND vs NZ Live Score: अभी भी बारिश जारी
थोड़ा इंतजार करें दोस्तों, हमें एक बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। अब तक जितनी बारिश हुई है, मैदान को गेम के लिए तैयार होने में कम से कम 30-40 मिनट लगेंगे। अभी भी बारिश हो रही है।
NOV 10, 2026 10:59 IST
IND vs NZ Live Score: 20 ओवर के मैच के लिए कट ऑफ टाइम 12 बजे
यदि 20-20 ओवर का मैच भी होना है तो उसके लिए कट ऑफ समय 12:20 pm है। हालांकि, इसके कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। दर्शकदीर्घा में छातों की संख्या बढ़ती जा रही है और फैंस मैदान से निकलने शुरू हो गए हैं। ऐसे में फिलहाल कोई एक्शन देख पाना संभव नहीं है।
NOV 10, 2026 10:56 IST
IND vs NZ Live Score: फैंस छोड़ने लगे मैदान
लेडीज और जेंट्स, अपना बैग पैक कर लो! क्योंकि हैमिल्टन में मौसम साथ नहीं दे रहा है। जोरदार बारिश को देखते हुए तो यही लग रहा है। फैंस भी अब वेन्यू से धीरे-धीरे निकलने लगे हैं और यह कभी भी अच्छा संकेत नहीं होता। संभावना पूरी है कि मैच रद्द हो जाए।
NOV 10, 2026 10:42 IST
IND vs NZ Live Score: मैदान पर और बिछाए गए कवर्स
कवर्स अब भी मौजूद हैं। छाता लेकर एक मैच ऑफिशियल मैदान में घूम रहे हैं और कुछ देखने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल मैदान में और भी कवर्स को लाया जा रहा है। स्क्वायर और रन अप एरिया को पूरी तरह ढक दिया गया है।
NOV 10, 2026 10:38 IST
IND vs NZ Live Score: धुंधली हुई उम्मीद की किरण
इस समय सिर्फ कवर्स ही सबको बिजी रखे हुए हैं। ग्राउंडस्टाफ ने अब रन-अप एरिया भी कवर कर लिया है। ऐसा नहीं लगता कि अभी कोई एक्शन होने वाला है। जो उम्मीद की किरण दिखाई दे रही थी, वह भी धुंधली होती नजर आ रही है।
NOV 10, 2026 10:33 IST
IND vs NZ Live Score: दिखी उम्मीद की किरण
ग्राउंडस्टाफ कवर्स को सुरक्षित करने में बिजी हैं और ऐसा लगता है कि हमें पॉजिटिव अपडेट के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। सब्र रखें, दोस्तों! उम्मीद है, इंतजार ज्यादा लंबा नहीं होगा।
NOV 10, 2026 10:20 IST
IND vs NZ Live Score: निकाले गए और कवर्स
यह अच्छी खबर नहीं है दोस्तों। और कवर्स निकाले जा रहे हैं और छाते भी ऊपर आ गए हैं। अब तक दिन कुछ ऐसा ही रहा है। बारिश आ रही है जा रही है। मैच होने पर अभी भी बादल छाए हुए हैं।
NOV 10, 2026 09:50 IST
IND vs NZ Live Score: 10 बजे होगा निरीक्षण
बारिश रुक गई है। मौसम भी साफ नजर आ रहा है। कुछ जगहों के कवर्स हटाए जा रहे हैं। अंपायर 10 बजे निरीक्षण करेंगे। पिच के कवर हटाए जाने के अभी को संकेत नहीं हैं।
NOV 10, 2026 09:32 IST
IND vs NZ Live Score: खिलाड़ी गए मैदान से बाहर
बारिश हल्की हो गई है। अंपायर ग्राउंड्समैन से बात कर रहे हैं, छाता नहीं है। पिच अभी भी ढकी हुई है। हम हर चार मिनट में एक ओवर गंवाएंगे। इस बार खिलाड़ी भी मैदान से बाहर जा रहे हैं, क्योंकि प्रैक्टिस पिच को भी कवर करना होगा। 8 बार निरीक्षण हो चुका है। 9वीं बार निरीक्षण कर रहे हैं।
NOV 10, 2026 09:20 IST
IND vs NZ Live Score: इंद्रदेव ने फिर दिया बारिश का आदेश
रुकिए… टॉस होने के बाद फिर से बारिश आ गई है। इंद्रदेव ने फिर से बारिश का आदेश दे दिया है। ग्राउंड स्टॉफ ने पिच को ढक दिया है। इस बार पिच को काफी अच्छे से कई परतों के नीचे ढका गया है। मैदान में अब लोग भी कम दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि बारिश तेज हो रही है।
NOV 10, 2026 09:13 IST
IND vs NZ Live Score: आखिरकार हुआ टॉस
बारिश रुक गई है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गिल ने लगातार टॉस जीते। सिक्के में फिर से टेल आया। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
NOV 10, 2026 09:10 IST
IND vs NZ Live Score: खिलाड़ी कर रहे प्रैक्टिस
बूंदाबांदी जारी है। स्टंप्स निकाल लिए गए हैं और पिच को फिर से कवर से ढक दिया गया है। असल में, इतनी हल्की बारिश हो रही है कि खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में भी वापस नहीं जा रहे हैं। केएल कुछ थ्रो डाउन कर रहे हैं। गिल कुछ कैचिंग प्रैक्टिस कर रहे हैं।
NOV 10, 2026 09:07 IST
IND vs NZ Live Score: हवा में उछलने वाला था सिक्का और शुरू हो गई बारिश
दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर वापस आए थे। टीम सीट एक दूसरे से शेयर हो चुके थे। टॉस का सिक्सा उछलने वाला था, लेकिन तभी बारिश ने दस्तक दे। पिच पर कवर्स बिछा दी गई है। हालांकि, खिलाड़ी अभी भी वार्म-अप कर रहे हैं। अच्छी खबर यही है कि बारिश तेज नहीं है।
NOV 10, 2026 08:59 IST
IND vs NZ Live Score: मैच में कटे 10-10 ओवर
40-40 ओवर के मैच में हर गेंदबाज के लिए अधिकतम 8 ओवर होंगे। पावरप्ले 1: 1-8 ओवर का होगा। पावरप्ले 2: 9-32 ओवर का, पावरप्ले 3: 33-40 ओवर का होगा। थोड़ी देर में टॉस होगा।
NOV 10, 2026 08:40 IST










































