बंगाली समाज ने किया मां काली प्रतिमा का विसर्जन

0

नगर में निकाली शोभायात्रा, बैंड बाजे की धुन पर थिरके श्राद्धालू
दीपावली में विराजित की गई थी प्रतिमा, 63 वर्षो से चली आ रही परम्परा का किया निर्वाह
फोटो
पदमेश न्यूज।बालाघाट।वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी दीपावली पर्व पर बंगाली समाज द्वारा मां काली की मनोहर प्रतिमा की स्थापना की गई थी।नगर मुख्यालय में स्थापित की गई इस प्रतिमा का बुधवार शाम को भक्ति भाव के साथ विसर्जन किया गया।जहा प्रतिमा स्थापना के तीसरे दिन 11 नवंबर बुधवार को देर शाम विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में बंगाली समाज के बच्चे, युवा, महिलाएं, पुरूष और बुजुर्ग मौजूद रहे। नगर के अग्रणी महाविद्यालय पीजी कॉलेज के बाजू से मां काली प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। इस दौरान मां को भक्तों ने विदाई दी।

नगर में 63 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा
आपको बताएं कि बंगाली संस्कृति और परंपरानुसार, विगत 63 वर्षो से मुख्यालय में निवासरत बंगाली समाज हर वर्ष दीपावली पर मां काली की प्रतिमा की स्थापना करता है और तीन दिनों तक उसकी भक्तिभाव से पूजा अर्चना करने के बाद उसका विसर्जन, भक्तिभाव के साथ किया जाता है। जिले में मां दुर्गा पूजा के बाद बंगाली समाज द्वारा मां काली की स्थापना की जाती है। मुख्यालय में निवासरत बंगाली समाज अपनी संस्कृति और परंपरा का निर्वहन करते हुए साल में दो बार, दुर्गा पूजा और दीपावली पर मां काली की पूजा करते है। दीपावली पर बंगाल में वृहद रूप से मां की प्रतिमा स्थापना की जाती है और उसका पूजन किया जाता है। उसी तर्ज पर बंगाली समाज द्वारा दीपावली पर्व पर मां काली की प्रतिमा की स्थापना कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। जिसके उपरांत बुधवार को सिंदूर खेला के बाद भक्ति भाव के साथ नगर में विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। जहां बैंड बाजे की धुन पर श्रद्धालु भक्त भक्ति गानों में झूमते नाचते नजर आए। और उन्होंने मां काली की प्रतिमा का भक्ति भाव के साथ विसर्जन किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here