थाईलैंड के फुकेट में भीषण अग्निकांड: शॉपहाउस में आग लगने से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

0

Phuket Fire Accident: थाईलैंड के फुकेट द्वीप में पातोंग बीच के पास सोमवार तड़के एक शॉपहाउस में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।

Phuket Fire Accident: थाईलैंड के दक्षिणी रिसॉर्ट द्वीप फुकेट में सोमवार तड़के एक शॉपहाउस में भीषण आग लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह आग फुकेट के पश्चिमी तट पर स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल पातोंग बीच के पास एक शहरी इलाके में लगी।

ये भी पढ़ें– असम ट्रेन हादसा: किसने बंद किया था कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस का मेन ब्रेकिंग सिस्टम?

आग लगने का घटनाक्रम और राहत कार्य

थाई अधिकारियों और पुलिस द्वारा साझा की गई शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले एक ऐसी व्यावसायिक इमारत में लगी, जहां वाहन किराए पर देने का व्यवसाय संचालित किया जाता था। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग आसपास की कई अन्य इमारतों में भी फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। थाई अधिकारियों के मुताबिक, अग्निशमन कर्मियों को आग की लपटों पर पूरी तरह से काबू पाने में करीब दो घंटे का समय लगा।

एक म्यांमार का नागरिक घायल

पुलिस ने पुष्टि की है कि इस हादसे में घायल हुए 16 लोगों में से 15 थाईलैंड के स्थानीय नागरिक हैं, जबकि एक व्यक्ति म्यांमार का नागरिक है। राहत की बात यह रही कि मृतकों या घायलों में कोई भी विदेशी पर्यटक शामिल नहीं है।

बचाव कार्य पूरा

स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल को घेराबंदी कर राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर लिया है और सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शॉपहाउस में आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here