अभिनेता सनी देओल की अपकमिंग फिल्म सूर्या अंत से आरंभ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार मूवी के मेकर्स ने इसे 2026 की जगह 2027 में रिलीज करने का फैसला लिया है।
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने 19 अक्तूबर के दिन अपनी नई फिल्म सूर्या अंत से आरंभ का टीजर रिलीज किया था और फैंस से वादा किया था कि वो जल्द ही थिएटर्स में एक बार फिर से उनका मनोरंजन करेंगे। फिल्म सूर्या के टीजर के साथ मेकर्स ने ऐलान किया था किया था कि ये 20 नवम्बर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी लेकिन अगर जाता रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म सूर्या अंत से आरंभ की रिलीज डेट में बदलाव हो चुका है और ये अब साल 2026 में रिलीज नहीं होगी। मेकर्स ने फैसला लिया है कि वो अपनी फिल्म को 2027 में रिलीज करेंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: FLASHBACK: “प्रोड्यूसर के साथ सोना पड़ेगा…”, 19 साल की Ankita Lokhande से जब हुई काम के बदले ‘जिस्म की फरमाइश’
Indian Medical Association की आपत्ति के बाद विवादों में फंसी Sunny Deol की मूवी
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म सूर्या अंत से आरंभ भारत के मेडिकल सिस्टम पर तगड़ा वार करने वाली है। फिल्म के टीजर रिलीज होने के साथ ही IMA की तरफ से आपत्ति दर्ज कराई गई थी। एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया है, “IMA ने हेल्थ मंत्रालय को अपनी शिकायत दर्ज कराई है। फिल्म के मेकर्स ने ये साफ कर दिया है कि वो देश के पूरे मेडिकल सिस्टम पर वार नहीं कर रहे हैं बल्कि उन चंद लोगों पर सवाल खड़ा कर रहे हैं, जिनकी वजह से देश की जनता को परेशानी होती है। IMA की शिकायत के बाद मेकर्स को पहले सम्बंधित अथॉरिटीज से क्लियरेंस लेनी होगी और फिर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट लेना होगा, जिसमें थोड़ा वक्त लगेगा। मेकर्स ने इसी कारण रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया है और जल्द ही उनकी तरफ से नई रिलीज डेट का ऐलान किया जाएगा।









































