तु मुझे कबूल,,,, मैं तुझे कबूल।22जोड़ो ने कहा निकाह कुबूल है।

0

इज्तेमाई शादी में अब तक लगभग 425 जोड़ो का हो चुका है निक़ाह
मुफ़्ती ए महाराष्ट्र ने की शिरकत,एकता का दिया सन्देश
फोटो
पदमेश न्यूज़।बालाघाट।हर साल की तरह इस साल भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मुस्लिम एजुकेशनल एंड कल्चरल सोसायटी बालाघाट की ज़ानिब से इज्तेमाई शादी का इंतजाम किया गया।रविवार 15 नवंबर को अंजुमन शादी हॉल में आयोजित इस इज्तेमाई शादी में सोसायटी की जानिब से 22 मुस्लिम नवयुवक-युवती जोड़ों का निकाह इस्लामी रस्मो रिवाज के साथ तहत कराया गया।साथ ही निकाह कुबूल करने वाले तमाम मुस्लिम जोड़ों को सोसाइटी की ज़ानिब से उपहार स्वरूप घर-ग्रहस्थी की सामग्रियों का वितरण कर ,निकाह में मौजूद तमाम लोगों को लंगर ए मोहम्मदी तक्सीम किया गया।इज्तेमाई शादी के 16वे वर्ष में भी बालाघाट तशरीफ़ लाए मुफ्ती ए महाराष्ट्र मुजतबा शरीफ़ साहब क़िब्ला ने अपनी तक़रीर(बयान) में इसी तरह की एकता का संदेश देते हुए, इज्तेमाई शादी की जमकर तारीफ़ की वही उन्होंने फ़िजूल खर्ची पर रोक लगाने, औऱ इस्लामी रस्मो के अनुसार निकाह को आसान बताते हुए, अजीमो शान तक़रीर पेश की।इस दौरान सोसायटी अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव सहित पदाधिकारी सदस्य व अन्य सहयोगी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की पहल जारी,अब तक 425 जोड़ो का निक़ाह करा चुकी है सोसायटी
फिजूलखर्ची पर रोक लगाने व सामाजिक स्तर पर शादी के लिए पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने के लिए हर साल जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मुस्लिम एजुकेशनल एण्ड कल्चरल सोसायटी की जानिब से इज्तेमाई शादी का इन्तेजाम किया जाता है जिसमें सोसायटी की जानिब से शादी के पूर्व होने वाली मिलाद,बरात रवानगी,सहित अन्य आयोजन कर मुस्लिम रस्मो रिवाज के अनुसार आवेदन करने वाले मुस्लिम युवक युवतियों का निकाह कराया जाता है सोसायटी की जानिब से पिछले 16 वर्षो से यहां आयोजन किया जा रहा है। जिसमे अब तक 425 निक़ाह सम्पन्न कराए जा चुके है।वही सोसायटी द्वारा आगामी समय मे इस आयोजन को भव्य रूप प्रदान करने की बात कही गई है।

सेहरा गाते निकाली गई बारात
अंजुमन शादी हॉल में आयोजित इस इज्तेमाई शादी की शुरुवात बारात रवांगी के साथ अंजुमन शादी हॉल की गई.यह बारात अंजुमन शादी हॉल से बैहर चौकी, वहां से देवी तालाब रोड से मेन मार्केट होते हुए काली पुतली चौक, आंबेडकर चौक से जय स्तंभ चौक, वहां से बूढी अस्पताल मार्ग से बस स्टैंड, रानी अवंती बाई चौक होते हुए रजा चौक, जामा मस्जिद से वापस अंजुमन शादी हाल पहुंची।जहां सोसाइटी की जानिब से मुस्लिम युवक युवतियों का निकाह संपन्न कराया गया।

नही ली जाती शासकीय मदद, आवाम की इम्दाद से होता है आयोजन
आज के दौर में भव्य रूप से आयोजित होने वाले कोई भी सामाजिक कार्य बिना शासकीय मदद के होना ,लगभग असंभव सा हो गया है लेकिन मुस्लिम एजुकेशनल एण्ड कल्चरल सोसायटी की जानिब से हर साल ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर आयोजित होने वाली इस इज्तेमाई शादी में किसी भी प्रकार की शासकीय मदद नही ली जाती औऱ यहां तमाम आयोजन सिर्फ मुस्लिम आवाम की मदद और इम्दाद से सम्पन्न कराया जाता है।जिसमें मुस्लिम समाज के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है और इस आयोजन को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करते है।

इन 22 जोड़ों ने कहा निकाह कुबूल है।
मुस्लिम एजुकेशनल एंड कल्चरल सोसायटी बालाघाट की जानिब से इस साल आयोजित इस इज्तेमाई शादी में 22 जोड़ों का निकाह कराया गया। जिसमें रोशनी हमराह शेख फईम, तरन्नुम बानो हमराह सलमान खान,तहमीना परवीन हमराह फईम मंसूरी, आसिया बी हमराह अ. फैयाज खान, तबस्सुम परवीन खान हमराह सुल्तान शेख,जुमनिशा खान हमराह मो साजिद खान,आलिया अहमद हमराह सोपू मेहबूब शेख, रेशमा खान हमराह असलम खान, तंजीला क़ुरैशी हमराह अब्दुल शहरुख, रेशमा शेख हमराह अशफाक खान, आशेफ़ा खान हमराह आसिफ खान, रजिया नाज़ हमराह अल्ताफ खान, फिरोजा खान हमराह शेख नदीम, जन्नत खातून हमराह शोएब खान, मुस्कान अंसारी हमराह फारुख अंसारी,अल्फिया खान हमराह तौसीफ अली, फरजाना खान हमराह सहिद खान, अरीना खान हमराह वाहिद अली,मुरादन बी हमराह हैदर अली,सफक अंजुम हमराह असलम खान, साफिया परवीन हमराह जुबेर खान, और स्वालिया रिजवी हमराह इमरान अली के नामों का समावेश है।जिन्होंने इस इज्तेमाई शादी में निकाह कुबूल किया।

कैमरे में कैद कर इस पल को बनाया यादगार
इज्तेमाई शादी के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हजारों लोगों ने इस सुनहरे पल को यादगार बनाने के लिए अंजुमन शादी हाल में आयोजित विभिन्…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here