पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। बालाघाट रोड़ स्थित पसीने भवन के पास आवारा मवेशियों की आपसी लड़ाई के चलते बड़ा हादसा टल गया। सडक़ पर अचानक दो मवेशियों के लडऩे से यातायात प्रभावित हो गया। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग उनकी चपेट में आने से बचने के प्रयास में सडक़ किनारे चले गए जिससे उनकी बाइक नाली में जा घुसी। गनीमत रही कि तीनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के विभिन्न मार्गों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगातार बना हुआ है। आए दिन मवेशियों की आपसी लड़ाई और सडक़ पर विचरण करने से वाहन चालकों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना के दौरान सडक़ से गुजर रहा एक भारी ट्रक मवेशियों की लड़ाई के कारण रुक गया जबकि एक स्कूटी चालक किसी तरह निकल गया। इसी बीच पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों ने मवेशियों से बचने का प्रयास किया लेकिन उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नाली में जा घुसी। इसके बाद दोनों मवेशी वहां से गली की ओर चले गए। नगर में इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। हालांकि नगर पालिका के द्वारा हाका गैंग एवं एनिमल कैचर के माध्यम से समय समय पर आवारा मवेशियों को पकडऩे की कार्यवाही की जाती है । लेकिन इसके बावजूद समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो पा रही है। नगरवासियों ने नगर पालिका से आवारा मवेशियों को पकडक़र गौशाला अथवा कांजी हाउस में पहुंचाने की मांग की है ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।
इनका कहना हैं
दूरभाष में बताया की इस प्रकार की स्थिति हैं तो जल्द आवारा मवेशीयो को पकडऩे की कार्यवाही की जायेगी।
सूर्य प्रकाश उके सीएमओ नगर पालिका वारासिवनी








































