‘क्या बदतमीजी है…’- Sharad Kapoor की मजबूरी का उठाया फायदा, वीडियो के लिए जबरन पैसे देकर लिए वापस

0

Sharad Kapoor Latest Video Viral: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर शरद कपूर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शरद कपूर ने बताया कि लोगों ने उन्हें जबरन पैसे दिये।

Sharad Kapoor Latest Video Viral: बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म ‘जोश’ से पहचान बनाने वाले शरद कपूर इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। शरद कपूर का कुछ दिनों पहले वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने चार पेट डॉग से अलग होने पर दुखी नजर आए। लेकिन सबसे ज्यादा जिस चीज ने लोगों को चिंता में डाला, वो था शरद कपूर का स्वास्थ्य। वीडियो में शरद कपूर सहारा लेकर चलते नजर आए। वहीं एक वक्त पर अपनी फिटनेस के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर शरद कपूर वीडियो में काफी कमजोर दिखे। उन्होंने बताया कि वह डिप्रेशन में चले गए थे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। सोनू सूद इस घड़ी में शरद कपूर की मदद के लिए आगे आए। लेकिन हाल ही में शरद कपूर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ने बताया कि लोग वीडियो बनाने के लिए उन्हें जबरन पैसे दिये और वापस ले लिये। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: डिप्रेशन और आर्थिक तंगी से जूझ रहे Sharad Kapoor, दो साल से हैं बिस्तर पर; बोले- मुझे मदद चाहिए…

शरद कपूर (Sharad Kapoor) का ये वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया। वीडियो को बेजुबान ट्रस्ट ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है। इस वीडियो में एक्टर ने पहले इंडस्ट्री और फैंस का शुक्रिया अदा किया। शरद कपूर ने कहा, “मैं अपनी इंडस्ट्री और फैंस का बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं। जैसे मेरे चार बच्चे बेजुबान शेल्टर में हैं, वैसे वहां मौजूद जितने भी बच्चे हैं वो सारे मेरे बच्चे हैं। क्योंकि मेरा परिवार हो गया है वो अब, मेरे बच्चों का ख्याल रखा जा रहा है वहां। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि आप लोगों ने इतना प्यार दिया है, आप सोच भी नहीं सकते। कभी-कभी मेरी आंख से आंसू निकल आते हैं बगैर बोले।” 

शरद कपूर यहीं नहीं रुके। उन्होंने वीडियो में आगे कहा, “यही प्यार…कभी भी आपको मेरी जरूरत हो, एक बार आगे बढ़कर आइये और देखिये। बहुत से सोशल मीडिया पेज पर दिखाया जा रहा है कि हाथ में पैसे दिये। पता ही नहीं चल रहा कि कौन क्या कर रहा है? समझ ही नहीं आ रहा है, आप समझ सकते हो। मैंने भी बोला कि क्या है ये भाई, मुझे नहीं चाहिए। लेकिन लोग कहते हैं कि आप पकड़िये तो सही एक बार। क्या बदतमीजी होती है, लेकिन फिर भी ऐसे लोग हैं। आप उन्हें कुछ कह भी नहीं सकते हैं। इसलिए मैं अब मिलुंगा नहीं किसी से।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here