Bhopal News: भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब से भरे ट्रक को जब्त किया है। साथ ही उसके चालक को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कीमत 90 लाख रुपए है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। निशातपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंग्रेजी शराब से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। इसमें प्रीमियम रम लोड था। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।9700 लीटर है शराब
दरअसल,मध्य प्रदेश में हाल के दिनों में घटित घटनाओं को लेकर पुलिस लगातार शराब के खिलाफ अभियान चला रही है। निशातपुरा क्षेत्र में 9700 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया है। जब्त ट्रक में BLACK FORT प्रीमियम रम की 1075 पेटियां थीं।
96 लाख की है शराब
वहीं, शराब की कीमत करीब 96 लाख रुपए आंकी जा रही है। ट्रक की कीमत 20 लाख रुपए हैं। पुलिस के मुताबिक कुल एक करोड़ 16 लाख रुपए की जब्ती है। यह ट्रक गांधी नगर से करोंद की ओर तेज रफ्तार में जा रहा था। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो ट्रक नहीं रुका।
कार को टक्कर मारकर भागा
भागने के दौरान ट्रक ने आधार अस्पताल के पास के एक कार को टक्कर मार दिया। भोपाल पुलिस की टीम ने पीपुल्स मॉल के पास घेराबंदी करके उसे पकड़ा है। साथ ही ट्रक चालक रामकिशन बमोरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मंडीदीप का रहने वाला है।
सोम डिस्टिलरीज का नाम है दर्ज
वहीं, शराब की पेटियों पर सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रेवरीज लिमिटेड रायसेन का नाम दर्ज है। शराब के परिवहन और खरीद-बिक्री के दस्तावेज नहीं मिले हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस
अब भोपाल की टीम अवैध शराब के नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश में है। साथ ही में इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। शराब के साथ-साथ भोपाल में पुलिस की टीम सूखे नशे पर भी प्रहार कर रही है।










































