पारिवारिक विवाद के चलते हुई घटना: वारदात के बाद महिला फरार
बालाघाट। कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 33 गायखुरी में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला द्वारा अपने पति पर खौलता हुआ तेल उड़ेलने का मामला सामने आया है। घटना 17 नवंबर की शाम करीब 6 बजे की है। गर्म तेल से पति का चेहरा, कान के पास का हिस्सा और गला झुलस गया। घायल व्यक्ति डाली राम पिता शिवराम बोपचे 51 वर्ष को उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गायखुरी निवासी डालीराम बोपचे, मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके परिवार में पत्नी श्यामकला और 14 वर्षीय बेटी है जो वर्तमान में अपनी बुआ के घर ग्राम मुरमाड़ी में रहकर पढ़ाई कर रही है।बताया जाता है कि घरेलू विवाद के चलते करीब सात माह पहले श्यामकला घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद सितंबर माह में वह वापस लौटी और घर का दरवाजा तोड़कर रहने लगी थी जबकि डालीराम अलग रह रहे थे। करीब दो माह तक दोनों के बीच स्थिति सामान्य रही। दीपावली के दौरान बेटी के घर आने के बाद पति-पत्नी फिर साथ रहने लगे थे।बताया गया कि 17 नवंबर की शाम करीब 6 बजे डालीराम मजदूरी से घर लौटे। फ्रेश होने के बाद वे घर में करवट लेकर लेटे हुए मोबाइल देख रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी श्यामकला खाना बना रही थी। आरोप है कि अचानक श्यामकला ने खौलता हुआ तेल डालीराम के ऊपर उड़ेल दिया और मौके से फरार हो गई। गर्म तेल गिरने से डालीराम का चेहरा, कान के पास का हिस्सा और गला झुलस गया।डालीराम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।घटना के बाद जिला अस्पताल पुलिस ने घायल डालीराम के बयान दर्ज कर मामले को आगे की कार्र










































