मध्य प्रदेश संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आव्हान पर बालाघाट जिले के साडे 550 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 24 मई से हड़ताल कर रहे थे जो 28 मई को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट गए।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने बताया कि हड़ताल पर जाने के दौरान लगातार सरकार के जिम्मेदार पदाधिकारियों से चर्चाएं हो रही थी। उनके द्वारा पुख्ता आश्वासन दिए जाने के बाद 15 दिन का अल्टीमेटम देकर उन्होंने हड़ताल समाप्त कर दी है।
आपको बता दें कि 1 दिन पहले ही आयुष चिकित्सक संघ द्वारा हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की घोषणा की गई थी जिसके बाद उन्हें यही लगाई जा रही थी कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी भी जल्द हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट जाएंगे।