लालबर्रा : गाय को पैरा डालने की बात पर बेटे ने की पिता से मारपीट

0

लालबर्रा (पद्मेश न्यूज)। मुख्यालय से लगभग ६ किमी. दूर ग्राम अतरी में गाय को पैरा डालने की बात पर बेटे के द्वारा पिता से मारपीट किये जाने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी अतरी निवासी ५५ वर्षीय रामसहाय पिता फकीरा पंचेश्वर कृषि कार्य करता है जिसके बांये पैर में चोट लगने के कारण चलने फिरने में तकलीफ होती है, वह २५ अगस्त को दोपहर १२ बजे अपने घर के कमरे में सामने पलंग पर बैठा था, लडक़ा उमाशंकर पंचेश्वर घर के सामने खड़ा था जिसे उसने बोला कि गाय को पानी पिला दे एवं पैरा डाल दे तो वह बोला कि मै नही देता जिस पर उसने डांटा तो वह अश्लील गंदी गंदी गालियां देने लगा और गाली देने से मना करने पर लडक़ा उमाशंकर पंचेश्वर ने लकड़ी से सिर में मार दिया, इस बीच पत्नी रामबती ने लडक़े के हाथ से लकड़ी छुड़ाई तो उसने ईंटा उठाकर लाया और गाल, मस्तक व पसली में मारपीट किया, लडक़ा उमाशंकर बोल रहा था कि दोबारा मुझे डांटा चिल्लाया तो जान से खत्म कर दूंगा की धमकी दिया है। इस घटना के  बाद घायल प्रार्थी रामसहाय को डायल १०० के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर इलाज किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अतरी निवासी २८ वर्षीय उमाशंकर पिता रामसहाय पंचेश्वर के खिलाफ भादंवि की धारा २९४, ३२३ व ५०६ के तहत अपराध पंजीबध्द किया है, इस मामले की कायमी प्रधान आरक्षक जीवनलाल भलावी के द्वारा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here