थाईलैंड के पटाया में 3 भारतीयों का भारतीयों ने पाकिस्‍तानियों संग मिलकर क‍िया अपहरण, सस्ती ट्रिप का लालच पड़ा भारी

0

बैंकॉक: थाईलैंड में छुट्टी मनाने गए तीन भारतीयों के लिए यह ट्रिप एक बुरे सपने में बदल गई। उन्हें पटाया में भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों के एक गिरोह ने कथित तौर पर कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इन नागरिकों को स्थानीय पुलिस ने आखिरकार सोमवार को रेस्क्यू किया है। इन लोगों को किडनैप करने से पहले कम कीमत वाले टूर पैकेज का लालच देकर देश बुलाया गया था। इसके बाद इनको बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया।

थाईलैंड के अखबार बैंकाक पोस्ट के अनुसार, गिरोह ने पीड़ितों को बार-बार परेशान किया और उनके परिवारों से फिरौती मांगी। इनमें से पांच अपहरणकर्ताओं को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वे थाईलैंड से बाहर जाने के लिए फ्लाइट ले रहे थे। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी भारतीय नागरिक हैं। संदिग्ध पाकिस्तानी को अभी पकड़ा नहीं जा सका है।

दो मंजिला घर में रखा गया था

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अवतार सिंह, जगजीत सिंह, रामबालक कुमार, सुखबीर सिंह और कुलरा सिंह के तौर पर हुई है। उन्हें बैंकाक के ख्लोंग टैन इलाके के एक होटल से पकड़ा गया। इनकी पकड़ से 23 से 26 साल की उम्र के इन तीन पीड़ितों को थाई पुलिस ने 27 जुलाई (सोमवार) को पटाया के बैंग लमुंग जिले में एक दो मंजिला घर से बचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here