लालबर्रा मुख्यालय से लगभग १२ किमी. दूर ग्राम पंचायत रटेगांव निवासी ४० वर्षीय रामचंद पटले का वैनगंगा ढूटी वीयर बड़ी नहर की कैनाल से निकली छोटी नहर में १ फरवरी को डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रटेगांव निवासी ४० वर्षीय रामचंद पटले का खेत नहर के किनारे स्थित है, १ फरवरी की शाम ४ बजे घर से खेत पैरा लेने गया था किन्तु शाम ६ बजे तक घर वापस नही आया तो परिजन खेत जाकर देखे तो रामचंद नहर में डूबा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी।
जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई और पुलिस घटना स्थल पहुंचकर ग्रामीणजनों की मदद से शव को नहर के अंदर से बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही को अंजाम देकर शव को लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया एवं रात हो जाने के कारण २ फरवरी की सुबह ११ बजे चिकित्सक के द्वारा पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है एवं मामले को जांच में लिया है।










































