मानव शरीर बहुत जटिल है। इसमें अक्सर कुछ अजीबोगरीब चीजें होती हैं। जो उस व्यक्ति के लिए बड़ी समस्या बन जाती है, लेकिन दुनिया के लिए चमत्कार है। बॉडी के बारे में कई ऐसी बातें हैं। जिन्हें पूरी तरह से समझना या उनका जवाब खोजना कठिन है। हाल ही में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जो बेहद हैरान कर देने वाला था। एक व्यक्ति की नाक में एक दांत बढ़ रहा था। यह देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।
सांस लेना हो गया था मुश्किल
डेली स्टार के अनुसार, द न्यू इंग्लैंड जर्नल मेडिसिन में डॉक्टर सागन खन्ना व डॉक्टर माइकल टर्नर ने हाल ही में मामले पर टिप्पणी की। जर्नल के मुताबिक एक शख्स ने डॉक्टर को बताया कि उसे कुछ समय से नाक से सांस लेने में दिक्कत हो रही है। 38 वर्षीय का टेस्ट करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें विचलित सेप्टम का निदान किया। सरल शब्दों में कहें तो इस व्यक्ति के दोनों नथुनों के बीच का क्षेत्र टेढ़ा था। इससे उनके लिए सांस लेना मुश्किल हो गया था।
जांच में एक्टोपिक टूथ का पता चला
डॉक्टर ने उस व्यक्ति का राइनोस्कोपी किया। रिपोर्ट देखकर हैरान रह गए। बता दें राइनोस्कोपी एक प्रक्रिया है। जिसमें रोगी की नाक में एक ट्यूब डालकर जांच की जाती है। ट्यूब में कैमरा डालने के बाद पता चला कि व्यक्ति की नाक के अंदर एक अंग बढ़ रहा था। जांच में पता चला कि यह एक्टोपिक टूथ था।
सर्जरी के बाद मरीज को राहत
जर्नल में कहा गया है कि दांत को ओरल और ओटोलरींगोलॉजिक सर्जरी के जरिए निकाला गया। इसकी लंबाई 1.4 सेंटीमीटर थी। सर्जरी के तीन महीने बाद जब मरीज को चेकअप के लिए बुलाया गया। तब पता चला कि उसकी सांस लेने की प्रॉब्लम भी बंद हो गई। रिपोर्ट में कहा गया कि कई बार दांत ठीक से नहीं बढ़ते हैं और जबड़े में प्रत्यारोपित हो जाते हैं। वे एक अलग दिशा में बढ़ने लगते हैं, जो आगे जाकर परेशानी खड़ी करती है।