चक्काजाम में फस रहे आम और खास,नगर के विभिन्न मार्गो पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण !

0

नगर के विभिन्न मार्गो पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के चलते रोजाना जगह-जगह चक्का जाम जैसे हालात बन रहे हैं। जहां नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर आए दिनों ट्रैफिक जाम हो रहा है। जिसका एक नजारा सोमवार को लामटा रोड पर देखने को मिला ।

जहां बस स्टैंड से कुछ दूरी पर भटेरा चौकी के समीप एक वाहन रास्ते में खराब हो जाने से चक्का जाम की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके चलते भटेरा चौकी से लेकर रानी अवंती बाई चौक और वहां से नगरपालिका मुख्य द्वार तक छोटे-बड़े वाहनों के पहिए थम गए, जहां काफी देर तक वाहनों की लंबी कतारें देखी गई ।

वही इस मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित होने से बस स्टैंड रानी अवंती बाई चौक से लेकर बैहर रोड और बस स्टैंड से जिला अस्पताल रोड़ तक यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई ।

करीब 1 से ढेड़ घंटे तक छोटे-बड़े वाहन रेंगते नजर आए। उधर मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात की सुचारू व्यवस्था बनाई ,जिसके बाद एक से डेढ़ घंटे तक जाम रहे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई ।

आपको बताए कि नगर के मुख्यमार्गों पर यह नजारा पहली बार नहीं बल्कि अक्सर देखने को मिलता है,जहा कभी रेलवे क्रासिंग की समस्या तो कभी सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है।जिसका स्थाई समाधान अब तक जिम्मेदारों द्वारा नहीं निकाला गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here