देशभर में 75वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 15 अगस्त से पहले आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। आईबी ने करीब 10 पन्नों की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में उदयपुर और अमरावती हत्याकांड का भी जिक्र किया गया है कि आतंकी ऐसी किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। वहीं जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हुए हमले का भी जिक्र किया गया है। रिपोर्ट में लश्कर-ए-तैयबा संगठन के एक्टिव होने की बात कही है। कई बड़े नेता औऱ अहम स्थान लश्कर के निशाने पर है।










































