ग्रामीण थाना के ग्राम नवेगांव में दिनदहाड़े मकान का ताला टूटा

0

नगर और नगर समीप ग्रामों में चोरी के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। नगर में सक्रिय चोर गिरोह रात के अलावा अब दिनदहाड़े भी चोरी की वारदात को अंजाम देने में बाज नहीं आ रहे हैं 1 अक्टूबर को दिन दहाड़े चोरों ने ग्रामीण थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम नवेगांव में एक सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और नगदी रुपए चोरी कर लिए। चोरी गये जेवरात, नगदी की कीमत करीब दो लाख बताई गई है। बताया गया है कि 1 अक्टूबर को नवेगांव निवासी राजेंद्रपुरी गोस्वामी परिवार के साथ बाहर गए थे तभी चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस चोरी की रिपोर्ट ग्रामीण थाने में देर रात तक दर्ज की जा रही थी। ज्ञात हो कि इसके 4 दिन दिन पहले बालाघाट नगर के वार्ड नंबर 11 में रात्रि के समय चोरों ने शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी ताराचंद बंसोड़ के मकान को निशाना बनाते हुए नगदी जेवरात सहित करीब 90000 रुपये की चोरी कर लिए ।चोरी की घटना 27 एवं 28 सितंबर की दरमियानी रात में हुई। उस समय श्री बंसोड़ परिवार के साथ घर में सो रहे थे। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 457 380 भा द वि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here