40 साल की उम्र में नानी बनी 8 बच्चों की मां तो लोगों ने उड़ाया मजाक

0

किसी भी महिला के लिए मां बनना बेहद सुखकर अनुभव होता है, मगर मां बनने का सफर काफी मुश्किल भरा होता है। ब्रिटेन की एक महिला काफी कम उम्र में 8 बच्चों की मां बन गईं। हाल ही में वह नानी भी बन गई हैं। जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
बर्मिंघम के सेली ओक में रहने वाली 40 साल की मैरी बूचन हाल ही में नानी बनी हैं। उनकी 22 वर्षीय बड़ी बेटी ने एक बेटे को जन्म दिया है। मैरी खुद 8 बच्चों की मां हैं। उनके सभी बच्चों की उम्र 10 साल से लेकर 22 साल तक है। वह जब 18 साल की थीं तभी उन्होंने बड़ी बेटी को जन्म दिया था। वहीं उनकी बड़ी बेटी अब 22 साल की उम्र में मां बन चुकी है।
मैरी ने कहा कि उनकी बेटी ने एक बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम जेडन रखा गया है। इसी के साथ वह नानी बन गई हैं और उन्हें इस बात की बहुत खुशी है, क्योंकि बूचन परिवार अब बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेटा 5 हफ्ते का है और उसे देखकर मैरी खुद को 40 साल की उम्र में ही बूढ़ा समझने लगी हैं, हालांकि, उन्हें इस बात का कोई दुख नहीं है क्योंकि जिंदगी तेजी से बीत रही है।
वह कहती हैं कि जब लोगों को पता चलता है कि उनके 8 बच्चे हैं, तो वे उनका मजाक बनाते हैं और उन्हें भद्दी बातें भी कहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक देश में रहने का खर्च बढ़ने के कारण उन्हें खाने के लिए फूड बैंक की मदद लेनी पड़ी। उनके बच्चों की संख्या पर लोग टिप्पणी करते हैं और उन्हें ठग कहते हैं क्योंकि, वो सरकार से बच्चों के लिए पैसों के तौर पर मदद लेती हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हें सोशल मीडिया पर मर जाने तक की बात कह दी। वह अभी सरकारी भत्तों पर गुजारा कर रही हैं और नौकरी की तलाश में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here