फिल्म कोड नेम तिरंगा का टीजर किया जारी

0

बालीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की फिल्म कोड नेम तिरंगा का एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज हो गया है। रिभू दासगुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म कोड नेम तिरंगा में परिणीति चोपड़ा रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा के किरदार का नाम दुर्गा सिंह है। ट्रेलर की शुरुआत अभिनेता शरद केलकर से होती है जिसमें वह कहते हैं, जब कमजोर इंसान आवाज उठाता है तो पूरी दुनिया लानत करती है लेकिन जब वह कमजोर इंसान बंदूक उठाता है तो उसे दहशतगर्दी कहते हैं। फिल्म में परिणीति जबरदस्त एक्शन करती हुई दिखाई देंगी।
फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।फिल्म में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू के अलावा अभिनेता शरद केलकर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती और रजित कपूर अहम किरदारों में नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here