नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 26 सितंबर से हर्ष उल्लास पूर्वक धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप दुर्गा उत्सव शारदेय नवरात्र पर्व मनाया जा रहा है। जिसमें जगह जगह दुर्गा उत्सव समितियों के द्वारा मां भगवती का विशाल दरबार सजा कर मां जगदंबे की ममतामई प्रतिमा स्थापित कर आराधना की जा रही है। इसी कड़ी में नगर में भी दुर्गा उत्सव की धूम मची हुई है जहां पर दुर्गा पंडालों में विशेष साज सज्जा के साथ माता रानी की स्थापना कर विभिन्न कार्यक्रम और विशेष रूप से गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर दुर्गा उत्सव अपने अंतिम दौर में चल रहा है ऐसे में ग्राम सहित नगर के श्रद्धालु भक्तगण बड़ी संख्या में दुर्गा पंडालों पर पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण कर रहे हैं। वही कुशल मंगल करने की मनोकामना मांग रहे हैं। ऐसे में नगर में शाम होते ही मेले जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है सभी रोड एवं चौक चौराहों पर लोगों की भीड़ आवागमन करती नजर आ रही है वही दुर्गा पंडालों में भी भीड़ लगी हुई है। जहां पर 3 अक्टूबर को अष्टमी पर्व मनाकर नवमी को हवन पूजन नौ कन्या भोज कराकर जवारों का विसर्जन किया जाएगा।
वार्ड नंबर 13 शांति नगर स्थित नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति भाजी मंडी में मां भगवती की मनमोहक ममतामई प्रतिमा विराजित कर आराधना की जा रही है। जहां पर रोजाना गरबा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। वही 12 अक्टूबर को बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें देश के मशहूर गायक सुदेश भोसले शिरकत करेंगे। यह दुर्गा उत्सव आजादी के पहले मनाया जा रहा है।
इसी प्रकार पिछले 24 वर्षों से सार्वजनिक दुर्गा उत्सव महिला मंडल समिति हैदराबाद मोहल्ले के द्वारा माता रानी की आराधना की जा रही है। जहां पर इस वर्ष भी मां भगवती की राजराजेश्वरी के रूप में स्थापना कर रोजाना आरती और धार्मिक कार्यक्रम भजन कीर्तन आयोजित हो रहे हैं।
जन जागृति दुर्गा उत्सव समिति गांधी चौक मैं माता रानी का आकर्षक दरबार तैयार किया गया है। जहां पर मां जगदंबा विराजित कर सुबह शाम आरती व विभिन्न कार्यक्रम कर हर्षोल्लास के साथ शारदेय नवरात्र पर्व मनाया जा रहा है। जहां पर कन्या भोज एवं हवन पूजन कर जवारों का विसर्जन किया जाएगा जहां पर मां भगवती के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी हुई है।
शारदेय नवरात्र पर्व पर नगर के अनाज गंज प्रांगण में अनाज गंज दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा मां जगदंबा भवानी की माता लक्ष्मी माता सरस्वती भगवान गणेश कार्तिकेय के साथ आकर्षक प्रतिमा की स्थापना कर पर्व मनाया जा रहा है। जहाँ रोजाना विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें कवि सम्मेलन आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम किया गया। वही रोजाना माता रानी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी हुई है। विदित हो कि यह माता रानी की स्थापना विगत लंबे समय से की जा रही है।
श्री गुरु नानक दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा श्री गुरु नानक धर्मशाला मैं दो बाघ के रथ पर विराजित मां अंबे की प्रतिमा विराजित कर पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन गरबे का कार्यक्रम किया जा रहा है।
इसी तरह नगर में नव दुर्गा उत्सव समिति सिविल क्लब बस स्टैंड वारासिवनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जहां पर रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर गरबा कार्यक्रम का आनंद लेकर मां भगवती का आशीर्वाद ग्रहण कर रहे हैं। इस दौरान लाइव डीजे के द्वारा गरबा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है वही लकी ड्रा कूपन भी रखी गई है। ऐसे में शाम होते ही भक्तों की भीड़ माता रानी के दरबार में लग रही है जो देर रात तक यथावत बनी रहती है। रात्रि में 108 थालियों से माता रानी की विशेष आरती की जा रही है। 9 अक्टूबर को बॉलीवुड नाइट आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें इंडियन आईडल के कलाकार नितिन कुमार अनीता भट्ट चेतना भारद्वाज अपनी आवाज का जादू बिखेरेगी। वही इस दौरान माता रानी के दरबार के साथ गरबा स्थल में साज सज्जा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
सम्राट नगर दुर्गा उत्सव समिति वार्ड नंबर 1 2 3 में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी दुर्गा उत्सव पूरी आस्था के साथ मनाया जा रहा है। जहां पर सैकड़ों लोगों की भीड़ रोजाना माता रानी के दर्शन के लिए उमड़ रही है वही गरबा कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जिसमें देर रात तक क्षेत्र के युवा एवं किशोर वर्ग के द्वारा रूचि दिखा कर भाग ले रहा है।









































