अधर्म पर धर्म की जीत, अन्याय पर न्याय की विजय एवं बुराई पर अ’छाई की जय जयकार- इसी कामना को लेकर विजयादशमी पर्व पर ५ अक्टूबर को नगर मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामों में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समितियों के द्वारा देर शाम अपने अपने ग्रामों में स्थित दशहरा मैदान पहुंचकर रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अ’छाई की जीत का पर्व विजयादशमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में नगर मुख्यालय में हिन्दु उत्सव समिति के द्वारा ५ अक्टूबर को असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम समिति के द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय केसामने स्थित सामुदायिक भवन से शाम ६ बजे बैंडबाजे की धुन पर आतिशबाजी व जीवन्त झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भगवान श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण की आकर्षक झांकी शामिल रही इस दौरान युवाओं के द्वारा जमकर नृत्य भी किया गया साथ ही शस्त्र प्रदर्शन भी किया गया। यह चल समारोह की शोभायात्रा नगर मुख्यालय के हाई स्कूल मार्ग, श्रीराम मंदिर, थाना व बस स्टैण्ड का भ्रमण करते हुए श्री राम-जय जय श्रीराम के नारों के साथ हाईस्कूल मैदान पहुंची जहां पूजन अर्चन कर भगवान श्रीराम बने रिया नामदेव के द्वारा तीर मारकर अहंकारी रावण के ५१ फीट पुतले का दहन किया गया और दशानन धू-धू कर जला। झांकी प्रदर्शन में रीया नामदेव ने भगवान श्रीराम, निकिता बोरकर ने लक्ष्मण, बुलबुल धुर्वे ने माता सीता, आयुष कारे ने भगवान हनुमान की भूमिका अदा की। इस शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता व अन्य भगवानों की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। इस दशहरा चल समारोह में जीवंत झांकियां के साथ ही आतिशबाजी भी आकर्षण का केन्द्र रही। इस दौरान हाई स्कूल मैदान में रावण के पुतले का दहन का साक्षी उपस्थित जनसमुदाय बने।










































