असत्य पर सत्य की जीत और अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व विजयादशमी दशहरा पर्व बुधवार को हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ नगर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रावण के पुतले का दहन कर हिन्दु धर्मालंबियों के द्वारा सादगीपूर्वक विजयादशमी दशहरा पर्व मनाया गया।
65 फीट रावण 55-55 फिट के कुम्भकरण मेघनाथ का हुआ दहन
हिन्दु धार्मिक मान्यता के अनुरूप नगर में दशहरा का पर्व हिंदु धर्मावलंबियों ने शांति के साथ मनाया। इस अवसर पर सभी धार्मिक बंधुओं एवं गैर धार्मिक बंधुओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सिविल क्लब मैदान में 65 फिट के दशानन व 55 – 55 फिट के कुम्भकरण व मेघनाथ के पुतले के दहन में शामिल हुए। इस ऐतिहासिक दशहरा का पर्व नगर में पिछले 23 वर्षों से चल समारोह आतिशबाजी व विभिन्न झांकियों के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है 24 वें वर्ष में परंपरा का निर्वहन करते हुए दशहरा पर्व मनाया गया। दशहरा आयोजन समिति अध्यक्ष, वर्तमान केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त म.प्र. राज्य खनिज विकास निगम अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल की अध्यक्षता में दशहरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। 5 अक्टूबर को पूरा नगर भगवा रंग में डूबा नजर आया और इस दौरान बहुत कम संख्या में क्षेत्रीयजन मौजूद रहे।
श्रीराम मंदिर से निकले भगवान श्री राम
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बड़े श्रीराम मंदिर से दशहरा पर्व शुरू हुआ। इस अवसर पर प्रभु राम की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान श्रीराम मंदिर मे दशहरा आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के साथ समस्त पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस वर्ष भी प्रतिवर्षानुसार विशाल जुलूस निकाला गया जो शांतिपूर्वक रूप से दशहरा पर्व मनाया गया। नगर में स्थित श्रीराम मंदिर से शाम ५ बजे भगवान श्रीराम, भगवान लक्ष्मण व भगवान हनुमान की जीवंत झांकी दशहरा मैदान पहुंची जहां रावण कुंभकरण और मेघनाथ का विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भगवान श्रीराम ने वध किया और दशानन रावण धू-धू करके जला यानि रावण का दहन किया गया। दशहरा मैदान में दशानन रावण दहन कार्यक्रम का मंच संचालन संतोष आड़े ने किया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन नगर में पूरी तरह मुस्तैद रहा वही कार्यक्रम के दौरान अधिकारी – कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
आतिशबाजी रही आकर्षण का केंद्र
दशहरा मैदान मे प्रतिवर्ष प्रसिद्ध आतिशबाजी को बुलाकर क्षेत्र की जनता का मनोरंजन किया जाता था किंतु इस बार इस आतिशबाजी को और भव्य बनाकर आईपीएल की तर्ज पर विशेष आतिशबाजी की गई जो आकर्षण का केंद्र रही इसने लोगों का जमकर मनोरंजन किया।
ये बने भगवान राम के सारथी
दशहरा मैदान में जन समुदाय के बीच रामजी की सवारी पहुंची और उनके सारथी के रूप में क्षेत्रीय विधायक ,मध्यप्रदेश राज्य खनिज विकास निगम अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष स्मिता जायसवाल, नपा अध्यक्ष सरिता दांदरे, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष शिव, मनोज दांदरे, शैलेन्द्र तिवारी, विनय सुराना, संदीप मिश्रा, रत्नेश मिश्रा, मिलिन्द नगपुरे, अमित येरपुडे, सुनिल जायसवाल, बालू जैवार, विवेक एड़े, राजेन्द्र कोहाड़, संतोष आड़े सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नगर में देखने मिली महानगरों की झांकी
चल समारोह नगर के श्री राम मंदिर से निकला इस दौरान इस चल समारोह में विशेष आकर्षण का केंद्र झांकियां रही जिसमें भगवान श्री राम भगवान भोलेनाथ भारत माता वीर बजरंगबली की विशाल झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही वहीं जीवंत चलित झांकियां जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज रानी लक्ष्मीबाई बिरसा मुंडा वीरांगना रानी अवंती बाई सहित करीब एक दर्जन से ज्यादा महापुरुषों की झांकियां रही जो घोड़े पर सवार रही।










































